फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj ardh kumbh mela 2019 Shahi Snan date Cold attack on S katrin Devotee

संगम में डुबकी लगाते ही इटली की कैटरिन हुईं बेहोश, होश में आते ही बोली- जय श्रीकृष्णा

Tue, 22 Jan 2019 12:04 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 22 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
prayagraj ardh kumbh mela 2019 Shahi Snan date Cold attack on S katrin Devotee
एस कैटरिन

कुंभ में इटली से पुण्य अर्जित करने यहां आईं एस कैटरिन (65) सोमवार को संगम नोज घाट पर डुबकी लगाते ही बेहोश हो गईं। कोल्ड अटैक से उनका बीपी लो हो गया। एनडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए किनारे लाकर उनका प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


इटली से 11 सदस्यीय दल नागपुर से रविवार को संगम की रेती पर पहुंचा था। महि बाबा के शिविर में ठहरे विदेशी सैलानी सोमवार सुबह संगम में डुबकी लगाने पहुंचे थे। एक के बाद एक हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पुण्य की कामना से डुबकी लगा रहे विदेशियों की टोली में शामिल एस कैटरिन कोल्ड अटैक का शिकार हो गईं। डुबकी लगाते ही वह बेहोश हो गईं। साथियों ने उन्हें संभाला। 

विज्ञापन

कैटरिन ने खुद को बताया स्वस्थ

prayagraj ardh kumbh mela 2019 Shahi Snan date Cold attack on S katrin Devotee
Kumbh 2019

विदेशियों के हेल्प..हेल्प ...करने पर घाट पर मौजूद एनडीआरएफ टीम उन्हें घाट पर लाई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें  संभालने में दो घंटे लगे।

बीपी नार्मल होने के बाद उन्होंने राहत महसूस की। देर शाम एस कैटरिन ने खुद को स्वस्थ बताया। रात में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि 'होली गंगा सेव माई लाइफ ....जय श्री कृष्ण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed