{"_id":"5e0267458ebc3e87ee3bb5fd","slug":"cold-and-fog-killed-six-in-prayagraj-allahabad-news-ald2638775171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ठंड और कोहरे के कहर से छह की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ठंड और कोहरे के कहर से छह की गई जान
विज्ञापन
Cold and fog killed six in Prayagraj
प्रयागराज। बर्फीली हवाओं के प्रभाव और हल्की बारिश से ठंड चरम पर पहुंच गई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान ठंड के कहर व कोहरे में हुए हादसे के कारण प्रयागराज में चार व प्रतापगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर में ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसी जिले में कोहरे के चलते लालगंज में हाईवे पर दो ट्रक आमनेे-सामने टकरा गए, जिससे एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज के फूलपुर व घूरपुर में ठंड से एक वृद्धा व तीन किसानों की सांसें थम गईं।
मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा करीब आठ डिग्री गोता लगाकर 13.7 डिग्री पर ठहर गया। न्यूनतम पारा मामूली बढ़त के साथ 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बूंदाबांदी के बाद शाम को करीब आधे घंटे बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब कड़ाके की ठंड होगी। बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहेगा।