Prayagraj : वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए सीओ क्राइम रामसागर का निधन, अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार
दो दिन पहले वह पीएम सुरक्षा ड्यूटी में वाराणसी गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद लौटने की तैयारी में ही थे कि तभी शनिवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबह उनका निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पीएम सुरक्षा ड्यूटी के लिए गए सीओ रामसागर (59) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह उनकी सांसें थम गईं। परिजन पार्थिव शरीर को अयोध्या स्थित पैतृक आवास ले गए जहां अंतिम संस्कार किया गया। डिप्टी एसपी रामसागर मूल रूप से अयोध्या के दुर्गापुर रामपुरवा गांव, पोस्ट भदौली थाना महाराजगंज के रहने वाले थे। मौजूदा समय में सीओ क्राइम के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह बारा व फूलपुर में तैनात रह चुके थे। 2019 में वह इंस्पेक्टर से प्रोन्नत होकर सीओ बने थे।
दो दिन पहले वह पीएम सुरक्षा ड्यूटी में वाराणसी गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद लौटने की तैयारी में ही थे कि तभी शनिवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबह उनका निधन हो गया। सूचना पर परिवारवाले भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए और पार्थिव शरीर लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके तीन बेटे हैं जिनमें से एक रेलवे में कार्यरत है। दूसरा बेटा भी सरकारी सेवा में है जबकि सबसे छोटा बेटा विधि की पढ़ाई कर रहा है। उनके निधन से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर रही।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत तमाम अफसरों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उधर सीओ सोरांव, एएसपी चिराग जैन अयोध्या स्थित उनके आवास पर पहुंचे और प्रयागराज पुलिस की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।