फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi will distribute tablets and smart phones to 10 thousand youth, gift to the youth before the by-electio

Prayagraj : सीएम योगी 10 हजार युवाओं को बांटेंगे टैबलेट और स्मार्ट फोन, उप चुनाव से पहले युवाओं को तोहफा

Fri, 30 Aug 2024 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 07:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के तीन सितंबर के कार्यक्रम को लेकर अभी प्रोटोकाल तो नहीं आया है लेकिन प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मुख्य कार्यक्रम कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले के आयोजन का है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will distribute tablets and smart phones to 10 thousand youth, gift to the youth before the by-electio
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले युवाओं कई स्तर पर तोहफे मिलने जा रहे हैं। इफको परिसर में तीन सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में 5000 से अधिक युवाओं को नौकरी देने की तैयारी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन भी वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के तीन सितंबर के कार्यक्रम को लेकर अभी प्रोटोकाल तो नहीं आया है लेकिन प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मुख्य कार्यक्रम कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले के आयोजन का है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।

विज्ञापन

मेले में 50 से अधिक कंपनियों की ओर से पांच हजार से अधिक युवाओं की भर्ती की उम्मीद है। मेले में शामिल होने वाली कंपनियों तथा रिक्तियों की अंतिम सूची एक-दो दिनों में तैयार होने की बात कही जा रही है। इस मौके पर पांच दर्जन शिक्षण संस्थानों के करीब 10 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप तथा स्मार्ट फोन भी वितरित किए जाएंगे। प्रभारी अधिकारी एडीएम नागरिक आपूर्ति कार्यालय में लाभार्थियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण भी दिए जाएंगे। इसके अलावा कृषि ऋण भी दिए जाएंगे। इसके लिए बैंकों की ओर से आयोजन स्थल पर स्टाल लगाए जाएंगे। चुनिंदा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों ऋण के प्रतिकात्मक चेक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed