फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi roared in Pratapgarh: Said - SP's hand is with terrorists

प्रतापगढ़ में गरजे सीएम योगी : बोले- सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ

Thu, 24 Feb 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 12:42 AM IST
सार

सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
CM Yogi roared in Pratapgarh: Said - SP's hand is with terrorists
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पट्टी में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि नाम समाजवादी और काम आतंकवादी है।

विज्ञापन

 

 

 

सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

विज्ञापन

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में जहां कर्फ्यू लगते थे, आज वहां शान से कांवड़ यात्रा निकल रही है। जहां बमबाजी होती थी, वहां हर-हर बम-बम का नारा गूंजता है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2012 में बबुआ की सरकार ने पहला फैसला अयोध्या में रामजन्म भूमि पर हमले के आरोपी आतंकवादियों पर से केस वापस लेने का किया था। काशी के संकट मोचन मंदिर पर हुआ हमला हम बर्दाश्त करते हैं। कचहरी पर हमला हुआ। दर्जनों अधिवक्ता मारे गए। गोरखपुर, कानपुर, बिजनौर में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए।

 

 

 

रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ। सपा ने आतंकवादियों के केस वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया। अभी हाल ही में अहमदाबाद में हुए आतंकी हमले में 36 निर्दोष लोगों के मारे जाने के मामले में वहां की कोर्ट ने 38 आतंकवादियों को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें नौ उत्तरप्रदेश से हैं। सात आजमगढ़ से हैं। इनमें से एक आरोपी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचारक है।

 

 

 

2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का लिया गया था। पूरे प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। दूसरा फैसला बेटियों की सुरक्षा का था और तीसरा फैसला था कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और किसानों की फसल भी नष्ट नहीं होने देंगे।


गरीबों के कल्याण के लिए बुलडोजर पर्याप्त : सीएम
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर गरीबों के कल्याण के लिए पर्याप्त है। एक तरफ यह हाईवे और मेडिकल कॉलेज बनवाता है तो दूसरी तरफ माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करने में मदद करता है। माफियाओं के कब्जे मुक्त कराई गई अवैध संपत्तियों से गरीबों का भला किया जाएगा। 



पट्टी में भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का तरीका बदला है। विपक्षी दलों के लोग परेशान हैं कि आखिर इतना रुपया कहां से आ रहा है। उन्हें नहीं पता कि जिन पर अयोध्या, काशी और बाबा विश्वनाथ की कृपा हो, वहां पैसे की कमी नहीं हो सकती। सरकार एक करोड़ नौजवानों को को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रही है।



सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि इसका वितरण नहीं होना चाहिए। हमने फैसला किया है कि दस मार्च के बाद इसके लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर दो करोड़ कर देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने में जो खर्च आएगा, वो भी सरकार देगी। होली और दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को फ्री गैस सिलिंडर दिया जाएगा।



साठ साल से अधिक उम्र की माताओं और बहनों को सरकारी बसों में यात्रा नि:शुल्क होगी। कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटियों को मुफ्त स्कूटी देंगे। अभी तो यह झलक है। बहुत कुछ होना बाकी है। यूपी को नंबर वन बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं कैसे आगे बढ़नी चाहिए, इसका एक उदाहरण देता हूं। 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में मात्र 18 हजार गरीबों के आवास स्वीकृत कराए।



भाजपा की सरकार ने पांच साल में ग्रामीण और शहरी मिलाकर 43 लाख पचास हजार गरीबों को आवास दिए। प्रतापगढ़ में एक लाख तीन हजार 214 लोगों को आवास दिए गए। प्रतापगढ़ में इतनी संख्या संख्या में लोगों को आवास इसलिए मिल सके कि ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह प्रतापगढ़ के थे। जो बचे हैं उन्हें भी आवास मिलेगा। हर गरीब के पास सिर ढकने के लिए छत होगी।  



बुंदेलखंड डकैतों से मुक्त, यह बुलडोजर का कमाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको एक जरूरी जानकारी देता हूं। हमने बुंदेलखंड को डकैतों के आतंक से मुक्त करा दिया है। अब वहां एक भी डकैत नहीं हैं। यह बुल्डोजर का ही कमाल है। 





सरकार समस्या नहीं समाधान का नाम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विकास की सोच को स्पष्ट करती है। सरकार समस्या नहीं समाधान है। बिना डिगे, बिना हटे, बिना थके, बिना रुके मुसीबतों का सामना करना सरकार का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed