फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi reached Giridhar Malviya's residence, met the family and expressed condolences

Prayagraj : गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे सीएम योगी, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Wed, 27 Nov 2024 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल और महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
CM Yogi reached Giridhar Malviya's residence, met the family and expressed condolences
जस्टिस गिरिधर मालवीय को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल और महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे। सीएम ने मालवीय के परिजनों से मुलाकात कर गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह करीब 15 मिनट तक मालवीय के जार्ज टाउन स्थित आवास पर रहे। उनके बेटे मनोज मालवीय से बातचीत की। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कार्याें को याद किया। परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का शिक्षा, समाज और न्याय के क्षेत्र में किया गया कार्य देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। घर में लगभग 20 मिनट रुके इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर सात्वना व्यक्त की।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति के बेटे आईपीएस मनोज मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि महामना मालवीय जी को पूरा देश जानता है। मालवीय जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज के लिए समर्पित कर दिया था। उसी राह पर पंडित गोविंद मालवीय और न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय भी चलकर अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उनकी इस विरासत को अब आपको आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed