{"_id":"5ef4c2518ebc3e433922c789","slug":"cm-yogi-problems-faced-by-the-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर रखी यमुनापार की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर रखी यमुनापार की समस्याएं
Thu, 25 Jun 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यमुनापार की तमाम समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। यमुनापार अध्यक्ष अरैल से लेकर खडसरा ग्राम तक गंगा किनारे पक्का घाट बनवाने की मांग मुख्य रूप से रखी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आवास पर शाम 5.30 बजे हुई मुलाकात में यमुनापार अध्यक्ष ने शंकरगढ़, नारीबारी, कोरांव, मेजा में पेयजल समस्या, कैंसर एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को सीएम राहत कोष से मदद दिलाने आदि विषयों पर भी बात की। इसके अलावा कोरोना को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद भाजपा यमुनापार अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान जय सिंह पटेल, प्रवीण सिंह पटेल भी यमुनापार अध्यक्ष के साथ सीएम से मिले।
विज्ञापन