फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi laid the foundation stone of 17 roads of Prayagraj

सीएम योगी ने किया प्रयागराज की 17 सड़कों का शिलान्यास

Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले में इस बार कुल 31 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार की ओर से मई में दी गई है। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of 17 roads of Prayagraj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 125 करोड़ रुपये के बजट से बनाई जाने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। डीएम कार्यालय में स्थित एनआईसी रूम में उनके कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। योजना के तहत 114.200 किलोमीटर की सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें फूलपुर संसदीय क्षेत्र में पांच और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 12 सड़कें बनाई जाएंगी। इस दौरान उन्होंने दो सड़कों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले में इस बार कुल 31 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार की ओर से मई में दी गई है। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। उसमें से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 17 सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जसरा ब्लॉक में जसरा से चिल्ला, मुंदराखुर्द से रेरा बारा रोड, चाका ब्लॉक में रीवा रोड से उभारी, करछना ब्लॉक में खांई से भुंडा, कौआ (अकोढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी कैनाल) से कुजल बैस का पुरा, पचदेवरा से डीहा, बरदहा प्राइमरी स्कूल से खजुरी रोड गोसाई का पुरा, करछना कोहड़ार घाट मार्ग (हनुमानपुर) भगनुपर रोड, मेजा ब्लॉक में सुभाष से सुरैचार लिंक रोड, उरूवा ब्लॉक में रामनगर से परानीपुर मार्ग, चुप्पेपुर से सतनपट्टी, मांडा ब्लॉक में जेएएम रोड से धरावनारा रामपुर सिरिया शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि, फूलपुर संसदीय क्षेत्र में सोरांव ब्लॉक में यूएफए रोड से सरायलाल खालूल, सेवइत इस्माइलगंज रोड से कुरगांव बिगहिया होते हुए लहटी एसपीएच रोड तक, होलागढ़ ब्लॉक में नेवादा से न्यायीपुर, बहादुरपुर में चमनगंज से चकिया मार्ग बनाया जाना है। इन मार्गों की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान विधायक नीलम करवरिया, राजमणि कोल, विक्रमाजीत मौर्य, सीडीओ शिपू गिरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करछना और शंकरगढ़ की एक-एक सड़क का किया लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने करछना और शंकरगढ़ ब्लॉक की दो सड़कों का लोकार्पण किया। इसमें करछना ब्लॉक में छह लाख रुपये के बजट से बनाई गई भिटार माइनर से भटौली तक  पक्की सड़क (कुल लंबाई 0.675) और 14 लाख रुपये के बजट से शंकरगढ़ ब्लॉक में बनाई गई रीवा रोड से दूलम का पुरा तक (1.4 किलोमीटर) शामिल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed