{"_id":"5e4aefd48ebc3ef28170d7e6","slug":"cm-said-in-prayagraj-there-should-be-no-inconvenience-to-the-elderly-and-the-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बोले सीएम, बुजुर्गों, दिव्यांगों को नहीं हो कोई असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बोले सीएम, बुजुर्गों, दिव्यांगों को नहीं हो कोई असुविधा
Tue, 18 Feb 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर सीएम सीधे निगाह रख रहे हैं। परेड में 29 फरवरी को आयोजित होने वाले उपकरण वितरण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लाभार्थी वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उनका स्वच्छता और सफाई पर भी विशेष जोर रहा। इसे लेकर उन्होंने बैठक में मौजूद अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।
परेड में आयोजित होने वाले समारोह में कुल 26526 लाभार्थियों को उपकरण बांटे जाएंगे। इनमें 16456 वृद्धजन तथा 10070 दिव्यांग लाभार्थी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की पहले दोपहर बाद आने की संभावना थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि वह सुुबह 11 बजे आ जाएंगे और यहां से चित्रकूट के लिए रवाना होंगेे। इसे ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों को सुबह 10 बजे बुलाकर अन्य तैयारी पूरी कर ली जाए। हालांकि, उपकरण वितरण का कार्यक्रम 12 घंटे तक चलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री के यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहने का कार्यक्रम है। इस दौरान पीएम प्रतीकात्मक रूप में चिह्नित लाभार्थियों को अपने हाथ से उपकरण वितरित करेंगे। इसके अलावा वह लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री खुद भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने और फिर घर तक पहुंचाने का विशेष इंतजाम होना चाहिए। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके खाने-पीने आदि की भी समुचित और सुविधाजनक तरीके से व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों के अलावा एल्मिको के प्रतिनिधियों से उपकरण के बारे में जानकारी ली। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए बजट को लेकर कुछ परेशानी थी लेकिन सांसद केशरी देवी ने इसके लिए राशि उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्द्धन बाजपेयी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परेड में बनेगा हैलीपैड!
मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल के पास परेड में ही हैलीपैड बनाए जाने की बात कही। ताकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम शहरियों को परेशानी न उठानी पड़े। हालांकि, इस पर असमंजस बना हुआ है। समारोह के लिए पंडालों के निर्माण के अलावा परेड में 1500 से अधिक बड़े वाहन खड़े होंगे। इनके लिए पार्किंग के अलावा भी अन्य इंतजाम करने होंगे। ऐसे में सुरक्षा तथा अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर इसकी व्यवहारिकता को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बनेंगे छह विश्व रिकार्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पर 29 फरवरी को संगम की रेती पर छह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनेंगे। पहला रिकार्ड होगा 360 लाभार्थियों की व्हील चेयर्स की चलती हुए सबसे लंबी लाइन का। यह रिकार्ड अभी यूएसए के पास है। व्हील चेयर्स से सबसे लंबी परेड का दुबई पुलिस का रिकार्ड भी यहां टूटेगा। ट्राईसाइकिल, वाकर्स की सबसे बड़ी परेड के रिकार्ड भी बनेंगे। इसके अलावा आठ घंटे के भीतर 4900 लाभार्थियों के कान में मशीन फिट की जाएगी, जो विश्व रिकार्ड होगा। सर्वाधिक संख्या में सांकेतिक भाषा पाठ का रिकार्ड भी बनेगा। इनके अलावा 12 घंटे में सबसे अधिक संख्या में ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा का वितरण, बत्तीसी दांत, स्मार्ट फोन वितरण के रिकार्ड भी बनेंगे।