फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clear the way to start new recruitment of APS, advertisement can be issued soon

UPPSC : एपीएस की नई भर्ती शुरू करने का रास्ता साफ, जल्द जारी किया जा सकता है विज्ञापन

Sun, 29 Jan 2023 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 09:53 PM IST
सार

अपर निजी सचिव (एपीएस) की नई भर्ती शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में निजी सचिव सेवा नियमावली- 2023 को हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
Clear the way to start new recruitment of APS, advertisement can be issued soon
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) की नई भर्ती शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में निजी सचिव सेवा नियमावली- 2023 को हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है।

विज्ञापन


आयोग ने एपीएस भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन विवाद के कारण भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और पुनर्परीक्षा का निर्णय लिया गया था। हालांकि, पुनर्परीक्षा अब तक नहीं हुई है। आयोग ने वर्ष 2013 के बाद एपीएस भर्ती का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया, जबकि आयोग के पास कई वर्षों से एपीएस के रिक्त पदों का अधियाचन पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

 

आयोग को निजी सचिव सेवा नियमावली- 2023 का इंतजार था, जिसे कैबिनेट ने अब हरी झंडी दे दी है। संशोधित सेवा नियमावली में समकक्ष अर्हता का विवाद भी दूर कर लिया गया है। सेवा नियमावली के अनुसार अपर निजी सचिव पद अब से समूह ‘ख’ का राजपत्रित पद होगा। नीलिट से ट्रिपल ‘सी’ कंप्यूटर प्रमाण पत्र की अनिवार्यता होगी। कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आयोग को एपीएस के 300 से अधिक पदों का अधियाचन मिल चुका है। हालांकि, आयोग ने एपीएस भर्ती परीक्षा को वर्ष 2023 के कैलेंडर में शामिल नहीं किया था, लेकिन संशोधित नियमावली को हरी झंडी मिलने के बाद आयोग जल्द ही एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है।

अभ्यर्थियों की मांग, आयु सीमा में मिले छूट

एपीएस भर्ती परीक्षा-2013 में शामिल अभ्यर्थियों की मांग है कि एपीएस की नई भर्ती में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए। अभ्यर्थियों का तर्क है कि वर्ष 2013 के बाद कोई नई भर्ती नहीं आई। 2013 की भर्ती भी फंसी हुई है। नई भर्ती के इंतजार में तमाम अभ्यर्थी ओवरएज हो गए और उनके लिए भविष्य के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। ऐसे में नई भर्ती में ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed