{"_id":"5c2668f0bdec22570f348344","slug":"cleanliness-message-on-kumbh-twitter-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के ट्विटर हैंडल पर स्वच्छता का संदेश, मेला प्रशासन ने की दिव्य और भव्य बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के ट्विटर हैंडल पर स्वच्छता का संदेश, मेला प्रशासन ने की दिव्य और भव्य बनाने की अपील
Fri, 28 Dec 2018 11:56 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुंभ -2019 के ट्विटर हैंडल पर स्वच्छता और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश जारी किया गया है। इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की गई हैं। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में होने वाले इस दिव्य कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा, सहायता के लिए तत्पर रहने और स्वच्छता मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
ट्विटर हैंड पर जारी कुंभ स्नान की एक तस्वीर पर संदेश जारी किया गया है। अपील की गई है कि कुंभ मेला के आयोजन में सहयोग के लिए कदम बढ़ाएं। कुंभ को दिव्य व भव्य बनाने के लिए आग्रह किया गया है। मेला क्षेत्र में स्वच्छता का ध्यान रखने, शौचालयों का उपयोग करने व मेला से संबंधित विभागों के कर्मचारियों से सामंजस्य स्थापित करने की सीख भी दी गई है। साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए कई सुझाव भी हैं।
विज्ञापन
कहा गया है कि हल्के सामान के साथ ही यात्रा करें। आकस्मिक संपर्क नंबरों की जानकारी रखने, यातायात नियमों का पालन करने गंगा-यमुना में गंदगी न फैलाने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने, भीड़ भरे स्थानों पर न रुकने और अनाधिकृत स्थलों पर खानपान की वस्तुएं ग्रहण न करने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन