फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Classrooms of government schools of smart city are also getting smart

Prayagraj : स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम भी हो रहे हैं स्मार्ट, एक क्लास पर इतना आया खर्च

Mon, 22 Aug 2022 10:43 AM IST
विनोद सिंह प्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रयागराज
प्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:43 AM IST
सार

संगम नगरी प्रयागराज में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो फेज में स्कूलों को अभी तक स्मार्ट बनाया गया है। फेज एक और फेज दो में कुल 20 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें इंटर कॉलेज के साथ ही प्राथमिक स्तर के विद्यालय भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Classrooms of government schools of smart city are also getting smart
स्मार्ट क्लास (डेमो) - फोटो : social media

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर के साथ ही सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब बच्चे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अंतर्गत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संगम नगरी प्रयागराज में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो फेज में स्कूलों को अभी तक स्मार्ट बनाया गया है। फेज एक और फेज दो में कुल 20 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें इंटर कॉलेज के साथ ही प्राथमिक स्तर के विद्यालय भी शामिल हैं। इन सभी 20 स्कूलों में प्रोजेक्ट के अंतर्गत 326 स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

 

प्रत्येक स्मार्ट क्लासरूम को तैयार कराने में दो से ढाई लाख रुपये खर्च हुए हैं। प्रोजेक्ट अधिकारियों के मुताबिक, इसमें इन क्लास रूम के पांच सालों के मेंटेंनेस का खर्च भी इसी में शामिल किया गया है। इससे क्लास रूम में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर स्कूल तत्काल संबंधित एजेंसी से संपर्क करके उसकी मरम्मत करा सकेंगे। इससे स्मार्ट क्लास रूम के संचालन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूूलों में बने हैं स्मार्ट क्लासरूम
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित स्कूलों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, कटरा और फाफामऊ, केपी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, मजिदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मैरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, महिला ग्राम इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज शामिल हैं। साथ ही प्राथमिक विद्यालय एलनगंज, लूकरगंज, हरवारा और कर्नलगंज इंटर कॉलेज व एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज में भी स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं।

विज्ञापन

सात स्कूलों में बनें हैं 15 स्पोर्ट्स कोर्ट
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बच्चों के खेलने के लिए बेहतर स्पोर्ट्स कोर्ट भी तैयार कराए गए हैं। इसमें बच्चों को शुरू से ही खेल को समझने और खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें टेनिस कोर्ट, बास्केबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, हैंडबाल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस के लिए व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्ट चयनित स्कूलों में जीआईसी, हिंदू महिला गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मैरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्या पीठ गर्ल्स इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज शामिल हैं।



स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई तरह के कार्य चल रहे हैं। इसमें सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देना भी शामिल है। बजट के हिसाब से स्कूलों का चयन करके वहां पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। - चंद्र मोहन गर्ग, सीईओ,  सिटी प्रोजेक्ट प्रा.लि. व नगर आयुक्त प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed