फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Class three student hanged himself inside the house, was angry for not taking him to his maternal home

Prayagraj : कक्षा तीन के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, ननिहाल न ले जाने पर था नाराज

Fri, 04 Nov 2022 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 05:51 PM IST
सार

नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्थित अंधियारी गांव निवासी राजकुमार पासी पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। जिसमें कुणाल, विशाल और सर्वेश हैं। विशाल (11) गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है।

विज्ञापन
Class three student hanged himself inside the house, was angry for not taking him to his maternal home
फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव में कक्षा तीन के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन



नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्थित अंधियारी गांव निवासी राजकुमार पासी पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। जिसमें कुणाल, विशाल और सर्वेश हैं। विशाल (11) गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार को वह पढ़ने के लिए नहीं गया था। वह मां से ननिहाल जाने की जिद कर रहा था, लेकिन इसके लिए मां ने मना कर दिया और उसे बकरी चराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12 बजे बकरी चराकर लौटे विशाल ने घर के भीतर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। चीख पुकार मचने पर गांव के लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पिता ने फोन पर पुलिस से बातचीत की और कहा कि वह गांव के लिए निकल गया है। उसके आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम कराना है या नहीं यह तय किया जाएगा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed