फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   class one student brutally beaten up if he could not recite the mantra, case filed against teacher

बच्चे के साथ बर्बरता : मंत्र नहीं बता पाया तो कक्षा एक के छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

कुंडा का रहने वाला शिवप्रकाश मिश्रा प्राइवेट वाहन चालक है। उसकेदो बच्चों में 11 वर्षीय बेटा छोटा है। उसने बताया कि पिछले साल अगस्त में उसने बेटे का दाखिला महादेव वेद विद्यालय में पहली कक्षा में कराया था जिसमें आवासीय सुविधा भी है। 12 दिसंबर को बेटे ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया और कहा कि पापा को स्कूल भेज दो।

विज्ञापन
class one student brutally beaten up if he could not recite the mantra, case filed against teacher
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुर स्थित महादेव वेद विद्यालय में पहली कक्षा के छात्र से बर्बरता का मामला सामने आया है। महज एक मंत्र न बता पाने पर गुरुजीने उसे प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा। दो दिन बाद छात्र के बुलाने पर जब पिता उसे घर ले गया तो वहां उसके शरीर पर चोट के निशान देख स्तब्ध रह गया। बेटे के आपबीती बताने पर पिता ने शिवकुटी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन




कुंडा का रहने वाला शिवप्रकाश मिश्रा प्राइवेट वाहन चालक है। उसकेदो बच्चों में 11 वर्षीय बेटा छोटा है। उसने बताया कि पिछले साल अगस्त में उसने बेटे का दाखिला महादेव वेद विद्यालय में पहली कक्षा में कराया था जिसमें आवासीय सुविधा भी है। 12 दिसंबर को बेटे ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया और कहा कि पापा को स्कूल भेज दो।
विज्ञापन




13 दिसंबर को वह स्कूल पहुंचा तो बेटे ने घर चलने की बात कही, जिसके बाद वह उसे लेकर चला गया। घर पहुंचने के बाद शाम को उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान देख घरवाले स्तब्ध रह गए। पूछने पर वह रोने लगा और बताया कि 12 फरवरी को गुरुजी अजय कोयराला ने उसे कक्षा में ही प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक का शांतिभंग में चालान
उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह शिक्षक के पूछने पर एक मंत्र नहीं बता पाया। इतना ही नहीं शिक्षक ने उसे गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की तो वह मामले को रफा दफा करने में लग गए। जिसके बाद उन्होंने शिवकुटी थाने पहुंचकर तहरीर दी।



शिवकुटी पुलिस ने मारपीट, धमकी व गालीगलौज के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेे लिया। पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। प्रभारी एसओ ने बताया कि जमानती धाराओं में केस होने के चलते आरोपी को नोटिस तामीला कराया गया और फिर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed