{"_id":"5ab7f0534f1c1bc1758b7680","slug":"clash-between-doctor-and-chi-at-allahabad-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई में झड़प
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन पर साफ सफाई की लचर व्यवस्था को लेकर स्टेशन डायरेक्टर पवन कुमार और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) एके कौशल आपस में उलझ गए। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई। मामला इस कदर बढ़ा कि जीआरपी थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर करवाने की तहरीर जीआरपी थाने में दी है। इस बीच अनुशासनहीनता के आरोप में सीनियर डीसीएम टू नवीन दीक्षित ने सीएचआई को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल डीआरएम एसके पंकज के समक्ष स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई सोमवार को अपना पक्ष रखेंगे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में प्रमुख मुख्य इंजीनियर जंक्शन का निरीक्षण करने को आए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जंक्शन की साफ-सफाई पर असंतोष जाहिर किया। स्टेशन डायरेक्टर को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने अपने कक्ष में सीएचआई को तलब किया। यहां बातों ही बातों में दोनों आपस में उलझ गए। स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
मामला डीआरएम ऑफिस तक पहुंचा तो मौके पर सीनियर डीसीएम टू नवीन दीक्षित पहुंच गए। यहां तमाम अफसरों की मौजूदगी में सीएचआई ने माफी भी मांगी। तब यही लगा कि मामला सुलझ गया है, लेकिन इस बीच स्टेशन डायरेक्टर ने सीएचआई के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दे दी। बाद में सीनियर डीसीएम टू ने सीएचआई को सस्पेंड भी कर दिया। उधर सीएचसी ने भी रविवार को स्टेशन डायरेक्टर के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दे दी। जंक्शन के जीआरपी प्रभारी रघुबीर सिंह ने तहरीर दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मेंस यूनियन ने कहा डायरेक्टर की डीआरएम से की जाएगी शिकायत
स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई के बीच झड़प के मामले में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने रेल प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। यूनियन के मंडल मंत्री शंभू लाल ने कहा कि डायरेक्टर का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। सोमवार को इस संबंध में डीआरएम से शिकायत की जाएगी।
सफाई कर्मियों की जंक्शन पर है कमी
इलाहाबाद जंक्शन लंबे समय से सफाई कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। यहां सफाई कर्मियों कुल स्वीकृत पदों की संख्या 188 है। उसमें से 85 स्थान रिक्त हैं। इस बीच विंध्याचल में नवरात्रि मेले में भी जंक्शन से सफाई कर्मियों को भेजा गया है। इसका असर भी यहां की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। यहां सफाई के लिए कुछ कर्मचारी ठेके पर भी रखे गए हैं।
‘सोमवार को स्टेशन डायरेक्टर और सीएचआई को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। दोनों की बात सुनने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।’
एसके पंकज, डीआरएम इलाहाबाद।