{"_id":"6394c5d88552881c79165222","slug":"civil-lines-zero-road-bus-station-will-be-rejuvenated-in-149-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 149 करोड़ में होगा सिविल लाइंस जीरोरोड बस स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 149 करोड़ में होगा सिविल लाइंस जीरोरोड बस स्टेशन का कायाकल्प
Sat, 10 Dec 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:16 PM IST
सार
प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ के पहले सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन की तस्वीर बदल जाएगी। इन दोनों ही बस स्टेशनों पर एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइंस रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ के पहले सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन की तस्वीर बदल जाएगी। इन दोनों ही बस स्टेशनों पर एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों स्टेशनों का विकास 149 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इनके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के तहत टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल बीते माह ही योगी कैबिनेट में प्रयागराज के सिविल लाइंस, जीरोरोड समेत प्रदेश के 23 बस स्टेशनों को पीपीपी मोड पर विकसित करने पर सहमति बनी। कैैबिनेेट बैठक के बाद रोडवेज ने अब इसका टेंडर निकाला है। दोनों स्टेशनों पर मल्टीलेवल पार्किंग, आधुनिक कंट्रोल रूम, होटल कम रेस्टोरेंट, वीआईपी वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, एसी बुकिंग कार्यालय, शॉपिंग मॉल, शोरूम, दुकान, वीआईपी लाउंज, बसों के लिए प्लेटफॉर्म, दिव्यांग फ्रेंडली टिकट काउंटर आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन की बात करें तो 110 करोड़ रुपये की लागत से 18 हजार वर्ग मीटर में एवं जीरोरोड बस स्टेशन का 39 करोड़ रुपये की लागत से 6265 वर्ग मीटर में अत्याधुनिक बस स्टेेशन बनाया जाएगा। पहले चरण केे लिए टेंडर जारी होने केे बाद अब पांच जनवरी कोे बोली लगेगी। 30 जनवरी 23 को टेंडर खुलेगा।
विज्ञापन