फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil lines will develop on the lines of Hazratganj

हजरतगंज की तर्ज पर विकसित होगा सिविल लाइंस

Sun, 18 Jun 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civil lines will develop on the lines of Hazratganj
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस को सुंदर बनाने और उसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शनिवार को सिविल लाइंस व्यापार मंडल, महापौर और एडीए अफसरों की एक बैठक हुई। बैठक में सिविल लाइंस से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। कहा गया कि सिविल लाइंस को अतिक्रमण मुक्त कर हजरतगंज की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए स्थानीय व्यापारियों और एडीए अफसरों की टीम लखनऊ जाए और वहां हजरतगंज का अध्ययन करे। ताकि वहां जो बेहतर कार्य हुए है उसी तर्ज पर सिविल लाइंस को भी विकसित किया जाए।
विज्ञापन


महापौर अभिलाषा गुप्ता, एडीए वीसी चंद्र भान गोस्वामी, एडीएम सिटी अतुल सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह एवं एडीए अफसरों के बीच इंदिरा भवन स्थित एडीए कार्यालय में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर वार्ता हुई। कहा गया कि सिविल लाइंस को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक टीम 23 जून को लखनऊ जाएगी। दरअसल सिविल लाइंस में जेनरेटर रखने की व्यवस्था दुरुस्त की जानी है। इसके लिए हजरतगंज जाकर व्यापारी देखेंगे कि वहां जनरेटर आदि को किस तरह से रखा गया है। ताकि इलाहाबाद में भी वहीं व्यवस्था लागू की जा सके।
विज्ञापन


टीम में एडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, सीओ सिविल लाइंस और व्यापार मंडल के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा सिविल लाइंस में वेंडर जोन की जल्द से जल्द स्थापित किए जाने पर भी बात हुई। साथ ही सिविल लाइंस के नालों को ढके जाने पर भी चर्चा हुई। बेठक में सरदार जोगिंदर सिंह, विशाल कनौजिया, राहुल अग्रवाल, तारिक सईद, आशीष अरोरा, रवित सचदेवा, गौरव राय, अवंतिका टंडन, रोहित बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed