फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City North: The only seat in the district where Congress was seen struggling

प्रयागराज शहर उत्तरी : जिले की एकमात्र सीट जहां संघर्ष करती दिखी कांग्रेस

Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
सार

उत्तरी विधानसभा के जगत तारन गर्ल्स कालेज, उमराव सिंह, कर्नलगंज इंटर कालेज, ब्वॉयज हाईस्कूल, बख्शी कला प्राथमिक विद्यालय समेत तमाम पोलिंग स्टेशनों  पर सुबह के समय वोट देने के लिए आने वाले वोटरों की संख्या निराशाजनक ही रही।

विज्ञापन
City North: The only seat in the district where Congress was seen struggling
Prayagraj News : पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कम मतदान के लिए बदनाम शहर उत्तरी सीट इस बार भी जिले में मतदान प्रतिशत में सबसे नीचे पायदान पर रही। जिले की यह एकमात्र ऐसी सीट रही, जहां कांग्रेस संघर्ष करते हुए दिखी।

विज्ञापन




उत्तरी विधानसभा के तमाम बूथों पर वर्तमान भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी की कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। हालांकि यहां शुरूआती चार घंटे में महज दस फीसदी ही मतदान होने से प्रमुख दलों  प्रत्याशी खासे परेशान दिखे। 
विज्ञापन




कटरा स्थित भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज के सभी बूथों में सुबह 11 बजे तक आठ फीसदी ही मत पड़े। हालांकि दोपहर तीन बजे तक यहां बूथ संख्या 143 में 854 में से 327 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तरी विधानसभा के जगत तारन गर्ल्स कालेज, उमराव सिंह, कर्नलगंज इंटर कालेज, ब्वॉयज हाईस्कूल, बख्शी कला प्राथमिक विद्यालय समेत तमाम पोलिंग स्टेशनों  पर सुबह के समय वोट देने के लिए आने वाले वोटरों की संख्या निराशाजनक ही रही। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद उत्तरी विधानसभा के पोलिंग स्टेशनों पर लोगों की चहल कदमी बढ़ने लगी।

कम मतदान से प्रत्याशी असमंजस में
हालांकि शाम छह बजे तक 40 फीसदी भी मतदान नहीं हो सका। मतदान के रुझान से यह तो साफ हो गया है कि यहां भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर है। जिले में सबसे कम मतदान होने की वजह से अब आंकलन किया जा रहा है कि किस पार्टी का वोटर वोट डालने कम निकला और किस पार्टी का ज्यादा। माना जा रहा है कि इस बार कम मतदान भी जीत हार में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा की गढ़ मानी जाती है शहर उत्तरी सीट

हालांकि उत्तरी विधानसभा भाजपा का गढ़ मानी जाती है। पिछले चुनाव में मौजूदा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने 90 हजार से ज्यादा मत पाए थे, तब दूसरे स्थान पर अनुग्रह नारायण सिंह ही आए थे। इस बार भी मुकाबला इन्हीं दोनों दलों के बीच माना जा रहा है। यहां भाजपा हिंदू वोटों को एकजुट रखने में कामयाब हो पाई या नहीं  इन सवालों का जवाब अब  10 मार्च को मिलेगा।


समय                    मतदान प्रतिशत
सुबह 09 बजे        3.85 प्रतिशत
सुबह 11 बजे        10.65 प्रतिशत
दोपहर 01 बजे        20.50 प्रतिशत
दोपहर 03 बजे        30.10 प्रतिशत
शाम 05 बजे        38.35 प्रतिशत
शाम 06 बजे        39.56 प्रतिशत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed