फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City angry with shift to Ganga Gomti Prayagghat

गंगा गोमती प्रयागघाट शिफ्ट करने से शहरी नाराज

Sun, 10 Mar 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
City angry with shift to Ganga Gomti Prayagghat
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन गंगा गोमती प्रयागघाट शिफ्ट करने पर शहरियों ने नाराजगी जताई है। प्रयागघाट के आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोग रेलवे के इस निर्णय से भले ही खुश हो लेकिन शहर दक्षिणी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों गंगा गोमती को शिफ्ट करने से खासे नाराज है। भाजपा और सपा नेताओं के साथ जेडआरयूसीसी सदस्य ने भी ट्रेन को शिफ्ट करने पर नाराजगी  जताई है। एनसीआर के जीएम और डीआरएम से मांग की गई है कि पहले की तरह ट्रेन का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से ही किया जाए।

विज्ञापन



टर्मिनल के रूप में विकसित  होने के बाद उत्तर रेलवे के प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद जंक्शन और प्रयाग से चलने वाली तमाम ट्रेनें शिफ्ट  कर दी गई। रेलवे की ओर से पूर्व में कहा गया कि गंगा गोमती के अलावा बाकी अन्य ट्रेनें प्रयागघाट शिफ्ट होंगी, लेकिन इस बीच गंगा गोमती एक्सप्रेस भी प्रयागघाट शिफ्ट कर दी गई। रेलवे के इस निर्णय से शहर उत्तरी के कुछ मोहल्लों में रहने वाले लोगों को छोड़ दिए जाए तो शहर दक्षिणी और पश्चिमी  में रहने वाले  लोग इस खासे खफा है। राजरूपपुर से भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने कहा कि झलवा, प्रीतम नगर, हरवारा, कालिंदीपुरम, करेली आदि मोहल्लों में रहने वाले लोगों के लिए दारागंज के प्रयागघाट रेलवे के मुकाबले इलाहाबाद जंक्शन पहुंचना ज्यादा आसान है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने भी गंगा गोमती को प्रयागघाट शिफ्ट करने पर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि जंक्शन से लखनऊ की इस लोकप्रिय ट्रेन को प्रयागघाट शिफ्ट करना समझ से परे है। रेलवे अपने इस निर्णय को तत्काल वापस ले। रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य आनंद शुक्ला ने कहा कि गंगा गोमती एक्सप्रेस रेलवे इलाहाबाद जंक्शन से ही चलाए। मीरापुर समेत शहर दक्षिण एवं पश्चिमी के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को  रेलवे के इस निर्णय से खासी दिक्कत हो रही है। लखनऊ जाने वाले साउथ मलाका के दैनिक यात्री दीपक केसरवानी, म्योराबाद के आशुतोष धवल, नैनी के  नागेश त्यागी आदि ने भी रेलवे अफसरों से मांग की है कि गंगा गोमती का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से ही किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed