Fraud : करोड़ों रुपये लेकर चंपत हो गई चिटफंड कंपनी, कई जिलों में खुली हैं शाखाएं, खाताधारकों की उड़ी नींद
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में पिछले कई वर्षों से एसबीएस फाइनेंस लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी में लोगों ने रुपये निवेश किए। किसी ने फिक्स डिपाॅजिट किया तो किसी से कंपनी के अभिकर्ताओं ने प्रतिदिन के हिसाब से भी रुपये जमा कराए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच हजारों खाता धारकों को महंगा पड़ गया। चिटफंड कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। कई दिनों से मुख्य शाखा में ताला लटक रहा है। कुछ ताला खुलने का इंतजार कर रहे हैं, कुछ कोतवाली पहुंचे।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में पिछले कई वर्षों से एसबीएस फाइनेंस लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी में लोगों ने रुपये निवेश किए। किसी ने फिक्स डिपाॅजिट किया तो किसी से कंपनी के अभिकर्ताओं ने प्रतिदिन के हिसाब से भी रुपये जमा कराए।
लोगों का कहना है कि सैकड़ों लोगों को समय पर उनकी बढ़ी हुई रकम मिल गई, जिससे कंपनी में उनका भरोसा हो गया। इससे कंपनी में निवेशकों की संख्या बढ़ने लगी। अनुमान है कि तकरीबन एक हजार से अधिक खाता धारकों ने करोड़ों रुपये जमा किए।
फूलपुर क्षेत्र के बरियारी गांव के विमल कुमार, देवली की चंद्रावती, फूलकली, भीम यादव, फतेहपुरमाफी के रवि पटेल, रामपुर के धर्मराज पटेल, अशोक कुमार पटेल, संतोष गौतम ने भी चिटफंड कंपनी में 50 हजार से लेकर 2-2 लाख तक जमा किए। लेकिन जब रकम वापस मिलने की बारी आई तो अब कंपनी की मुख्य शाखा में ही ताला लटक गया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि प्रतापपुर स्थित एसबीएस फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में ताला लटकने व करोड़ों रुपये लेकर फरार हो जाने की जानकारी मिली है। कुछ लोग कोतवाली आए थे। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।
दिन भर इंतजार करती रहीं दर्जनों महिलाएं
फूलपुर। शुक्रवार को चिटफंड कंपनी के पास स्थित मंदिर पर दर्जनों की संख्या में खाताधारक महिलाएं बैठकर इंतजार करती रहीं। अब एसबीएस कंपनी के सीएमडी, जिम्मेदार अधिकारियों और एवं अभिकर्ताओं को निवेशक खोज रहे हैं। सभी का मोबाइल कई दिनों से बंद है।