{"_id":"5fa854274c772e49bc3e0afe","slug":"children-reach-kotwali-to-befriend-police-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में पुलिस से दोस्ती करने कोतवाली पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में पुलिस से दोस्ती करने कोतवाली पहुंचे बच्चे
Mon, 09 Nov 2020 01:55 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से दोस्ती करने के लिए रविवार को नौनिहाल नगर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर को करीब से देखा। पुलिसकर्मियों से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें फ्रेंडशिप बैंड बांधा। बदले में पुलिसकर्मियों ने बच्चों को उपहार दिए। सभी ने बेसहारा बच्चों की मदद का संकल्प लिया।
सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय के संयोजन में शनिवार को बेसहारा बच्चों की मदद के लिए प्रारंभ हुए अभियान की कड़ी में रविवार को तरुण चेतना संस्थान के तत्वाधान में पदाधिकारियों के साथ बच्चे पुलिस के रहन सहन व कार्यप्रणाली के बारे में जानने के लिए नगर कोतवाली पहुंचे। बच्चों ने सीसीटीएनएस, बंदी लाकअप, मेस, मिशन शक्ति के लिए बना काउंटर देखा। शहर कोतवाल व मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बच्चों को कोतवाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बाद में पुलिसकर्मियों ने बच्चों संग संकल्प लिया कि वे लोग बेसहारा बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। भूले भटके बच्चों को परिवार से मिलाने में मदद करेंगे। एक घंटे तक कोतवाली परिसर का जायजा लेने के बाद बच्चों ने पुलिसकर्मियों को अपना दोस्त बनाते हुए फ्रेंडशिप बैंड बांधा। बच्चों को पुलिसकर्मियों ने उपहार देते हुए यह भरोसा दिलाया कि बेसहारा बच्चों को परिवार से मिलाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।