फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Yogi will see the preparations for the fair on 9th or 10th, will inaugurate temporary works

महाकुंभ : मुख्यमंत्री योगी नौ या 10 को देखेंगे मेले की तैयारी, अस्थायी कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Tue, 07 Jan 2025 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ मेले की शुरुआत होगी। अगले दिन ही मकर संक्रांति का शाही स्नान है। इससे पहले मुख्यमंत्री मेले की तैयारियों को परेंखेंगे। सीएम के सुबह 11 बजे तक आने की संभावना है और वह करीब पांच घंटे रहेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi will see the preparations for the fair on 9th or 10th, will inaugurate temporary works
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ या 10 जनवरी को महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के साथ अस्थायी निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनका अखाड़ों के साथ नाथ संप्रदाय के शिविर में जाने का कार्यक्रम भी है।

विज्ञापन


13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ मेले की शुरुआत होगी। अगले दिन ही मकर संक्रांति का शाही स्नान है। इससे पहले मुख्यमंत्री मेले की तैयारियों को परेंखेंगे। सीएम के सुबह 11 बजे तक आने की संभावना है और वह करीब पांच घंटे रहेंगे। उनका अखाड़ों में संतों से मुलाकात का कार्यक्रम संभावित है। मुख्यमंत्री अलोपीबाग से परेड मैदान को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़कों समेत कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा अस्थायी कार्यों, स्टेट पवेलियन, टेंट सिटी, थिमैटिक गेट, फूड कोर्ट आदि का भी लोकार्पण करेंगे। मेला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिवों ने डाला डेरा, बैठकों संग किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कई विभागों के प्रमुख सचिवों ने मेला क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। रविवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सोमवार को भी मेला के कार्यों की समीक्षा की और निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात तथा महाकुंभ से संबंधित अन्य विभागों के भी प्रमुख सचिवों तथा अन्य अफसरों ने भी विभागीय कार्यों की समीक्षा की, साथ में क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव नगर विकास ने सफाई व्यवस्था, सफाईकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा, टेंट सिटी की सुरक्षा, प्रकाश आदि की समीक्षा की तथा निर्देश दिए। उन्होंने संगम क्षेत्र और अखाड़ों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed