फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Yogi Adityanath In Prayagraj Today New Updates

प्रयागराज : कुंभ के प्रस्तावों पर आज लगेगी मुहर, संगमनगरी में चार घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 24 Nov 2022 08:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 08:41 AM IST
सार

पौनै चार बजे तक उनका जन प्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद दिन में चार से छह बजे के बीच कुंभ एवं माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कुंभ के कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath In Prayagraj Today New Updates
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर में होंगे। करीब चार घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह परेड मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ में करीब 1300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से सीधे परेड मैदान पहुंचेंगे। दिन में दो से साढ़े तीन बजे के बीच सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। आवास, स्व निधि एवं एक जिला एक उत्पाद योजना के 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं चाबी भी सौंपेंगे।

विज्ञापन



पौनै चार बजे तक उनका जन प्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद दिन में चार से छह बजे के बीच कुंभ एवं माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कुंभ के कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसी के साथ कुंभ की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जितिन प्रसाद, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत कई मंत्री एवं अफसर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

करीब 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण- शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को करीब 1300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों की सूची के साथ अन्य तैयारी भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के मद्देनजर कुंभ एवं माघ मेला के प्रस्तावों पर भी देर रात तक मंथन होता रहा। मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसर देर रात तक मेला क्षेत्र में ही डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed