फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chess olympiad 2022 : Chess Olympiad torch was warmly welcomed

chess olympiad 2022 : संगमनगरी में शतरंज ओलंपियाड की मशाल का शानदार इस्तकबाल

Mon, 27 Jun 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:37 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि शतरंज भारत का पारंपरिक खेल है। देश में होने वाले ओलंपियाड से भारतीयों को इससे जुड़ने का मौका मिलेगा। अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि  यह हमारे देश का खेल था। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पूरे देश में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश जाएगा।

विज्ञापन
chess olympiad 2022 : Chess Olympiad torch was warmly welcomed
Prayagraj News : जिले में पहुंची चेस ओलंपियाड मशाल का स्वागत करते मंत्री नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में पहली बार हो रहे 44वें चेस ओलंपियाड के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई मशाल यात्रा के संगमनगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वयं मशाल यात्रा की अगवानी की।  सोमवार को मशाल को हाथ में थामे ग्रैंडमास्टर वुमैन वंतिका अग्रवाल की अगुआई में मशाल यात्रा के चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचने पर वहां मौजूद खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सबसे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि शतरंज भारत का पारंपरिक खेल है। देश में होने वाले ओलंपियाड से भारतीयों को इससे जुड़ने का मौका मिलेगा। अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि  यह हमारे देश का खेल था। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पूरे देश में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश जाएगा। इस मौके पर मंडलायुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी संजय खत्री, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अलावा सैकड़ों शतरंज के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री नंदी और ग्रैंडमास्टर तेजस बकरे ने शतरंज प्रतियोगिता खेलकर शतरंज मशाल को प्रयागराज से वाराणसी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन



देश में पहली बार हो रहा है ओलंपियाड
शतरंज ओलंपियाड का यह 44वां वर्ष है और यह इतिहास में पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। तमिलनाडु के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से शुरू हो रहे शतरंज ओलंपियाड में 147 देशों से 2200 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। पहली बार शतरंज मशाल यात्रा निकाली गई है। बताया गया कि अब जब भी शतरंज ओलिंपियाड होगा, उसकी मशाल यात्रा की शुरुआत भारत से ही होगी। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मेयर ने भी प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मशाल यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हो गई। यात्रा की शुरुआत दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed