फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chase seized in a police station and challaned

अजब हाल: थाने में खड़ी सीज गाड़ी कर कर दिया चालान 

Tue, 11 Aug 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chase seized in a police station and challaned
e- challan - फोटो : Social media
पुलिस के भी खेल निराले हैं। अब ताजा मामला ही ले लीजिए। दारागंज पुलिस ने अपने ही थाने में खड़ी सीज गाड़ी का चालान कर दिया। वह भी तब जब एक दिन पहले ही गाड़ी एमवी एक्ट के उल्लंघन में सीज की जा चुकी थी। मामले में दारागंज इंस्पेक्टर से बात नहीं हो सकी। उधर अफसरों का कहना है कि जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


दारागंज पुलिस ने पांच अगस्त की रात सेक्स रैकेट पकड़ा। इनके कब्जे से दो गाडिय़ां बरामद हुईं जिनमें से एक स्विफ्ट कार थी जिसका रजिस्ट्रशन नंबर यूपी 70 एफबी 1819 है। गाड़ी रैकैट के सदस्य बताए जा रहे कच्ची सडक़ निवासी सत्यम यादव की थी जिसे पुलिस ने अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना के संबंध में जो फर्द तैयार की,उसमें लिखा गया कि कोई दस्तावेज न मिलने पर वाहन को एमवी एक्ट के उल्लंघन के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


फर्द के  मुताबिक, यह कार्रवाई रात 11.50 मिनट पर की गई। सीज करने के बाद गाड़ी को थाना परिसर में ही खड़ा कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन यानी छह अगस्त को इसी गाड़ी का तीन हजार रुपये का चालान काट दिया गया। इस बात की जानकारी संबंधित को तब हुई जब मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में भुक्तभोगी पक्ष के अधिवक्ता ऋषि का आरोप है कि पुलिस नियम-कानून को ताक पर रखकर कार्रवाई कर रही है। इस मामले की शिकायत आला पुलिस अफसरों से की गई है। कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। उधर इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो दारागंज थाने का सीयूजी नंबर एक दरेागा ने उठाया। जिसने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण इंस्पेक्टर फोन पर उपलब्ध नहीं हैं। उधर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। थाने में खड़ी सीज गाड़ी का चालान हुआ है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed