फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargesheet against the accused of cheating by posing as fake IAS and minister's secretary, allegations found

Fraud : फर्जी आईएएस व मंत्री का सचिव बनकर ठगी करने के आरोपी पर चार्जशीट, विवेचना में सही मिले आरोप

Tue, 11 Jun 2024 05:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 05:43 AM IST
सार

इसी साल 27 फरवरी को मामला सामने आने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी नैना सैमुअल पुथराना को गिरफ्तार किया था। वह वसंत बिहार, ड्रमंड रोड सिविल लाइंस की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान इस मामले में कुल 10 लोगों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Chargesheet against the accused of cheating by posing as fake IAS and minister's secretary, allegations found
फर्जी महिला आईएएस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फर्जी आईएएस और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की निजी सचिव बनकर स्कूल में दाखिला कराने के लिए स्कूल प्रबंधन, पुलिस अफसरों, थानेदार पर दबाव और रौब दिखाने वाली निजी शिक्षिका पर चार्जशीट दायर कर दी गई है। विवेचना में उस पर मिले आरोप सही मिले। यह भी तथ्य सामने आया कि वह पहले भी इस तरह से धोखाधड़ी कर चुकी थी।

विज्ञापन

इसी साल 27 फरवरी को मामला सामने आने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी नैना सैमुअल पुथराना को गिरफ्तार किया था। वह वसंत बिहार, ड्रमंड रोड सिविल लाइंस की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान इस मामले में कुल 10 लोगों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन

इनमें से एक एसीपी व एक इंस्पेक्टर भी हैं, जिनके पास महिला ने फोन किया। इसके अलावा सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस ने भी पुलिस को बताया कि महिला ने कॉलेज में आईएएस बनकर ईमेल की थी और दाखिले का दबाव बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ जगमल हाता निवासी उस व्यक्ति ने भी बयान दिया, जिसके बच्चे का एडमिशन सेंट जोसेफ कॉलेज में कराने के लिए उसने एक लाख रुपये मांगे थे और 80 हजार रुपये एडवांस लिए थे। गवाहों के बयान व विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उस पर लगे आरोप सही पाए। इससे पहले भी आरोपी खुद को आईएएस बताकर धोखाधड़ी कर चुकी थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

ट्यूशन पढ़ाती थी बच्चे को, पिता से की थी डील

पुलिस की विवेचना में यह बात भी सामने आई है कि महिला उस बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी, जिसका एडमिशन कराने के लिए उसने एक लाख रुपये मांगे थे। इसके अलावा वह कई अन्य बच्चों को भी अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। पीएचडी करने के कारण वह अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लगाती है। महिला अपने पति से अलग रहती है और उसका तलाक का केस चल रहा है।

पति के नाम पर लिए गए सिम का करती थी इस्तेमाल

विवेचना के दौरान यह बात भी सामने आई कि महिला आईएएस व मंत्री का निजी सचिव बनकर जिस नंबर से पुलिस अफसरों व अन्य लोगों को फोन करती थी, वह उसके पति के नाम पर था। यह सिम उसके पति के नाम पर लिया गया था। यह बात भी सामने आई कि उसने कॉल व मैसेज करने के साथ ईमेल भी की। इसके लिए nidhipandey.ias 1970@ gmail.com नाम से ईमेल आईडी भी बनाई थी। धौंस जमाने के लिए ही उसने ईमेल आईडी में आईएएस भी लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed