फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Charge sheet soon against Ali-Umar in Umesh Pal murder case, police has recorded statement

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में अली-उमर के खिलाफ चार्जशीट जल्द, बयान दर्ज कर चुकी है पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 12:17 PM IST
सार

प्रयागराज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के मामले में विवेचना के दौरान साजिश में शामिल पाए गए माफिया अतीक अहमद के दो बेटों अली और उमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पुलिस अली का बयान भी दर्ज कर सकती है। इसके पहले पुलिस तीन चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। यह चौथी चार्जशीट होगी। 

विज्ञापन
Charge sheet soon against Ali-Umar in Umesh Pal murder case, police has recorded statement
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या में पुलिस जल्द ही चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल कर सकती है। अली का बयान दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उमर का भी बयान दर्ज होना है। माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस तेजी से विवेचना आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन


अली का बयान एक दिन पहले ही पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें उसने हत्याकांड की साजिश से जुड़े अहम राज खोले हैं। पुलिस ने उसका बयान अंकित करते हुए इसे केस डायरी का हिस्सा बना लिया है। ऐसे में अब मामले में उसकी संलिप्तता को लेकर विवेचना आखिरी दौर में है। अगला बयान लखनऊ जेल में बंद उसके बड़े भाई उमर का होना है। उमर को भी साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। माना जा रहा है कि उमर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाएगी। दोनों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल हो सकती है।

विज्ञापन

अब तक 10 के खिलाफ चार्जशीट

उमेश पाल हत्याकांड में अब तक दो पूरक चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। सबसे पहले प्रथम चार्जशीट मई 2023 में सदाकत खान के खिलाफ दर्ज की गई थी। इसके बाद पहली पूरक चार्जशीट 17 जून 2023 को खान शौलत हनीफ, इकलाख अहमद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लगाई गई। अक्तूबर 2023 में विजय मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय प्रेषित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed