फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chandra Shekhar Azad Park will open from today for a walk

सैर सपाटा के लिए आज से खुल जाएगा चंद्र शेखर आजाद पार्क

Fri, 05 Jun 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chandra Shekhar Azad Park will open from today for a walk
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
रयागराज। पर्यावरण दिवस के मौके पर सुबह एवं शाम के वक्त लोगों को एक बार फिर से चंद्रशेखर आजाद पार्क की हरियाली नसीब होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 73 दिन से बंद चल रहा आजाद पार्क शुक्रवार की सुबह पांच बजे खुल जाएगा। अब यह नियमित रूप से सुबह पांच बजे से आठ बजे एवं शाम पांच बजे से आठ बजे तक खुलेगा। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन स्पोटर्स कांपलेक्स जो मेयोहाल के नाम से ज्यादा चर्चित है, वह भी शुक्रवार की सुबह खुलने जा रहा है।
विज्ञापन


आजाद पार्क सुबह एवं शाम के समय सैर सपाटा करने वाले लोगों के पसंद की जगह है। 24 मार्च से ही कोरोना वायरस की वजह से यह बंद चल रहा है। 31 मई को ही तय हुआ था कि आजाद पार्क पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून से खुल जाएगा। हालांकि यहां उद्यान विभाग अभी सारे गेट नहीं खोलने जा रहा है। यहां गेट नंबर एक, तीन एवं पांच नंबर से ही प्रवेश होगा। एक अनुमान के मुताबिक आजाद पार्क में नियमित रूप से तकरीबन दस हजार लोग सैर सपाटे के लिए आते हैं। शुक्रवार से इन्हीं तीन गेटों पर लोगों को टिकट मुहैया होगा।
विज्ञापन


आजाद पार्क खुलने के पूर्व बृहस्पतिवार को वहां साफ सफाई का कार्य चला। यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि का वितरण किया गया। यह भी कहा गया कि हर रोज इसके तीनों गेट का सैनिटाइजेशन होगा। उद्यान अधीक्षक डा. सीमा सिंह राणा ने बताया कि सुबह एवं शाम के वक्त टहलने के लिए आने वाले लोग सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए ही यहां सैर करें। उधर चंद्रशेखर आजाद पार्क भले ही शुक्रवार से खुलने जा रहा हो लेकिन खुसरो बाग को लेकर कोई निर्णय न होने से असमंजस की स्थिति रही। दरअसल यह बाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पास है। इस विभाग के अफसर पंकज तिवारी ने बताया कि यह स्मारक है, पार्क नहीं। और अभी स्मारक को खोले जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed