फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chances of drizzle with cloudy skies

Prayagraj News: बादलों की धमाचौकड़ी संग बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chances of drizzle with cloudy skies
बादलों ने सोमवार को दिनभर धमाचौकड़ी मचाई, लेकिन बारिश तो दूर-बूंदाबांदी तक नहीं हुई। चक्रवाती हवाओं की नरमी से रात के तापमान में भी वृद्धि हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को धूप-छांव के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री उछलकर 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छंटने पर धूप निकली फिर 10 बजे से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में हवाओं की सुस्ती से तापक्रम स्थिर रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में अचानक बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश भी इस बदलाव का कारण है। चक्रवाती हवाओं का असर रहा तो मंगलावर को बादलों की आवाजाही संग हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed