फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Champat Rai said - Government should remove the converted tribes from the list of Scheduled Tribes

प्रयागराज : चंपत राय बोले - धर्मांतरित जनजातियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची से हटाए सरकार

Sat, 01 Jan 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:32 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा संवैधानिक संशोधन करे सरकार। परेड मैदान में विहिप के माघ मेला शिविर का हुआ भूमि पूजन, काशी प्रांत पदाधिकारियों की हुई बैठक।

विज्ञापन
Champat Rai said - Government should remove the converted tribes from the list of Scheduled Tribes
चंपत राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर के लिए भूमि पूजन किया। पूजन बाद उन्होंने कहा कि विहिप धर्मांतरण रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गुजरात के जूनागढ़ में हुई राष्ट्रीय बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक के माध्यम से मांग की गई कि धर्मांतरित जनजातियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची से हटाया जाए। जरूरी हो तो संवैधानिक संशोधन भी हो। ऐसा इसलिए ताकि धर्मांतरण पर अंकुश लगे और जो लोग दोहरा लाभ ले रहे हैं उन्हें रोका जा सके।

विज्ञापन


भूमि पूजन के लिए अयोध्या से संगम नगरी पहुंचे चंपत राय ने भूमि पूजन के साथ ही काशी प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के  पहले सत्र में उन्होंने जूनागढ़ में हुई राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी संस्कार युक्त हो इसके लिए बाल संस्कार के कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। यह कार्यक्रम जल्द से जल्द शुरू किए जाएं।

विज्ञापन

बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित करेगा विहिप
इसके लिए विहिप काशी प्रात में 14, 15 एवं 16 जनवरी को बाल संस्कार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  विहिप प्रवक्ता अश्विनी मिश्र ने बताया कि भूमि पूजन और काशी प्रांत पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद चंपत राय रात में ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अश्विनी मिश्र ने बताया कि काशी प्रांत पदाधिकारियों की बैठक रविवार को भी होगी। इसमें 19 जिलों कके 200 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

इस बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार जूनागढ़ में लिए गए अन्य निर्णयों की जानकारी देंगे। इस अवसर पर शुभ नारायण सिंह, विमल प्रकाश, अजय गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, विनोद अग्रवाल, दिवाकर त्रिपाठी, महेंद्र मौर्य, सतेंद्र मणि शुक्ला, लालमणि तिवारी, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed