फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Champat Rai said - funds will be collected through coupons for Ayodhya Ram temple construction

चंपत राय बोले- अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए कूपन के माध्यम से होगा धन संग्रह

Sat, 03 Oct 2020 02:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Champat Rai said - funds will be collected through coupons for Ayodhya Ram temple construction
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हर हिंदू परिवार की सहभागिता हो, इसके लिए विश्व हिंदू परिषद देश भर में 11 करोड़ हिंदू परिवारों से संपर्क साधेगा। कोरोना की वजह से विहिप का यह अभियान जनवरी 2021 से शुरू होगा। इस दौरान कूपन के जरिए मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह भी किया जाएगा, जो स्वैच्छिक होगा। शुक्रवार को यह बातें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने लखनऊ क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रांत पदाधिकारियों की बैठक में कही।

विज्ञापन

Champat Rai said - funds will be collected through coupons for Ayodhya Ram temple construction
prayagraj news : चंपत राय - फोटो : prayagraj

विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन में आयोजित बैठक में चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में अधिकाधिक आम हिंदू समाज की सहभागिता हो, इसके लिए अनेक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा दिल्ली में 10 एवं 11 नवंबर को आयोजित बैठक में बनेगी। कहा, मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले हिंदू परिवारों को कूपन दिया जाएगा। अभी दस रुपये का कूपन दिए जाने की योजना है।

इसके अतिरिक्त 100 रुपये के कूपन पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, इसका निर्धारण दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा। इसी बैठक में प्रयागराज माघ मेले में होने वाले विहिप के कार्यक्रम पर भी मंथन होगा। जनवरी माह से ही विहिप की ओर से साहित्य का वितरण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संस्कार भारती की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Champat Rai said - funds will be collected through coupons for Ayodhya Ram temple construction
prayagraj news : चंपत राय - फोटो : prayagraj

धर्मांतरण रोकने के लिए प्रांत स्तर पर बनेगी योजना

विहिप लखनऊ क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रांत काशी, गोरक्ष, अवध, कानपुर के 60 जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक के पहले सत्र में धर्मांतरण पर रोक कैसे लगे उस पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि संगठन का कार्य हिंदू समाज से छुआछूत को समाप्त करना, धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

धर्मांतरण रोकने के लिए प्रांत स्तर पर पदाधिकारी अपनी योजना बनाएं। बैठक के दूसरे सत्र में विहिप के केंद्रीय मंत्री पंकज ने कहा कि जिला स्तर पर धर्माचार्य संपर्क के कार्य बढ़ाए जाएं। संतों के माध्यम से घर-घर सत्संग चलाकर हिंदू समाज को संगठन से जोड़ने का आधार बनाया जाए। बैठक में शुभ नारायण सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, श्याम बिहारी,  रामगोपाल, राजीव महाना, भोलेंद्र, दिवाकर, विमल प्रकाश, मुकेश कुमार, आनंद सिंह, सुनील सिंह, कमला मिश्रा, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed