फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chamber allotment process begins; register online by July 24.

Prayagraj News: चैंबर आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chamber allotment process begins; register online by July 24.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नव निर्मित अधिवक्ता चैंबरों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित अंतिम वरिष्ठता सूची (लिस्ट-ए) और संशोधित कमी सूची (लिस्ट-बी) जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पात्र अधिवक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण करने की अपील की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अनुसार, पहले चरण में पात्र 11 हजार अधिवक्ताओं में से 10,639 ऐसे सदस्य, जिनका डाटा पूर्ण एवं सही पाया गया है। वे इंटीग्रेटेड एडवोकेट्स चैंबर अलॉटमेंट सिस्टम (आईएसीएएस) पोर्टल पर 17 जुलाई शाम छह बजे से 24 जुलाई शाम 5:59 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिन अधिवक्ताओं का नाम लिस्ट-बी में शामिल है। वे पहले चरण में पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। उन्हें पहले अपना अधूरा या त्रुटिपूर्ण डाटा अपडेट करना होगा। इसके लिए बार एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी संशोधित की जा सकती है। यदि ऑनलाइन अपडेट संभव न हो तो संबंधित अधिवक्ता 22 जुलाई शाम पांच बजे तक काउंटर नंबर-नौ पर लिखित आपत्ति और आवश्यक विवरण जमा कर सकते हैं। समय पर डाटा सही न होने पर चैंबर आवंटन के लिए पंजीकरण का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने कहा कि चैंबर आवंटन के लिए भारतीय स्टेट बैंक, हाईकोर्ट शाखा, इलाहाबाद में बैंक खाता होना अनिवार्य है। जिन अधिवक्ताओं का खाता एसबीआई की किसी अन्य शाखा में है। उन्हें इसे हाईकोर्ट शाखा में स्थानांतरित कराना होगा।

इसके साथ ही 2026-27 की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए मासिक सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई (सोमवार) निर्धारित की गई है। बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) रामेश्वर दत्त पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed