{"_id":"6116c8149d2b5e4214020744","slug":"challenge-for-direct-recruitment-to-the-post-of-panchayat-assistant-accounts-cum-data-entry-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक\/लेखा सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर सीधी भर्ती को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक/लेखा सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर सीधी भर्ती को चुनौती
Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
सार
- राज्य सरकार से जानकारी तलब
- ग्राम रोजगार सेवकों ने की अनुभव का लाभ देने की मांग
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/लेखा सह डाटा इंट्री ऑपरेटरों की भर्ती के लिए 25जुलाई को जारी शासनादेश की वैधता की चुनौती याचिका पर सरकारी अधिवक्ता से एक हफ्ते में जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई 20अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी ने जौनपुर के देवी प्रसाद शुक्ल की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
याचिका में मांग की गई है कि 6हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय पर पिछले 15साल से समान पद पर कार्यरत 37हजार ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाए या पंचायत सहायक भर्ती में आयु सीमा में छूट के साथ कार्य अनुभव की वरीयता देकर चयनित कर नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
याची का कहना है कि समान पद पर उनका कार्य संतोषजनक है । शासनादेश में अनुभव को वरीयता देने की व्यवस्था नहीं की गई है।ऐसा करना मनमानापूर्ण और शक्ति का दुरूपयोग है।
विज्ञापन
इस भर्ती से याचियों की सेवा की अनिश्चितता बनी रहेगी।नई भर्ती में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार का रास्ता बनेगा।अनुभवी बाहर कर दिए जायेंगे। कोर्ट याचियों के हितों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करे।