फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri: Buses will run every 30 minutes for Vindhyachal, train travel will also be easy

चैत्र नवरात्रि : विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर चलेंगी बसें, ट्रेन का सफर भी होगा आसान

Thu, 04 Apr 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 02:18 PM IST
सार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने नवरात्र के आगाज के साथ ही आठ अप्रैल की रात से 12 बजे से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। 17 अप्रैल तक जीरोरोड बस स्टेशन से यात्रियों को हर 30 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस मिलेगी।

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Buses will run every 30 minutes for Vindhyachal, train travel will also be easy
विंध्याचल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने नवरात्र के आगाज के साथ ही आठ अप्रैल की रात से 12 बजे से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। 17 अप्रैल तक जीरोरोड बस स्टेशन से यात्रियों को हर 30 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस मिलेगी। कुछ बसें सिविल लाइंस में भी यात्रियों की भीड़ होने पर चलाई जाएंगी। रोडवेज 50 विशेष बसों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन



चैत्र नवरात्रि पर विंध्याचल में ट्रेनों का होगा ठहराव

चैत्र नवरात्रि के मौके पर विंध्याचल में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा। यहां नौ अप्रैल से 20 अप्रैल की अवधि में ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव दो-दो मिनट के लिए किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवधि में गाड़ी संख्या 12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक का दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव रहेगा। 04193/04194 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमू का संचालन शनिवार और रविवार को भी होगा। वहीं 13309/13310 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस और 15073/15074 एवं 15075/15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

सुबह सवा सात बजे ही आ जाएगी नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट

नई दिल्ली से बनारस जाने वाली सुपरफास्ट का आगमन अब प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 7:30 बजे की जगह 7:15 (सुबह सवा सात ) बजे ही हो जाएगा। यह बदलाव 19 अप्रैल 24 से प्रभावी हो जाएगा। गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट नई दिल्ली से रात 10:50 बजे चलकर गाजियाबाद, टूंडला, कानपुर रुकते हुए सुबह 7:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 7:40 यहां से रवाना होकर ज्ञानपुर रोड रुकते हुए सुबह दस बजे बनारस पहुंच जाती है। लेकिन, अब इसका प्रयागराज आगमन 19 अप्रैल से सुबह 7:15 बजे होगा। दस मिनट के ठहराव के बाद यहां से इसकी रवानगी 7:25 बजे होगी।

प्रयागराज छिवकी होकर यशवंतपुर और पुणे के लिए समर स्पेशल

रेलवे ने मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, जयनगर-पुणे एवं दानापुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। इन तीनों ही ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। तीनों ही वनवे समर स्पेशल हैं। यानी इनका संचालन एक दिशा से एक बार ही होगा।


मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर के लिए गाड़ी संख्या 05269 बृहस्पतिवार को दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.40 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जबलपुर, इटारसी, नागपुर, महबूबनगर होते हुए शनिवार शाम सात बजे यशवंतपुर पहुंच जाएगी।

इसी तरह जयनगर से 05229 समर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार पांच अप्रैल की शाम पांच बजे चलकर शनिवार सुबह 5.15-5.20 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रविवार सुबह 5.35 बजे पुणे पहुंच जाएगी। वहीं दानापुर से गाड़ी संख्या 03265 की रवानगी का समय चार अप्रैल की रात 9.40 बजे निर्धारित किया गया है। समर स्पेशल ट्रेन रात 2.40 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यहां से 2.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे ट्रेन पुणे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed