फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chain Snatching

महिला अधिकारी का पर्स छीनकर भागे बदमाश, दो महिलाओं से छीनी गई चेन

Wed, 11 Sep 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chain Snatching
Chain Snatching
कर्नलगंज में हिंदू हॉस्टल के पास हुई वारदात, मुकदमा
विज्ञापन

मेडिकल चौराहे के पास दिनदहाड़े महिला से छिनैती
प्रयागराज। कर्नलगंज व जार्जटाउन में बाइकसवार बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार को भी छिनैती की दो घटनाएं सामने आईं। जिनमें बाइकसवार लुटेरों ने महिला ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन को भी निशाना बनाया। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

तेलियरगंज निवासी हुमा परवीन पुत्री मुस्तफा खान करछना में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। सोमवार रात 9.45 बजे के करीब वह सिविल लाइंस से लक्ष्मी चौराहे जा रही थी। हिन्दु हास्टल से होते हुए वह आगे बढ़ी ही थी कि तभी सेन्ट्रल बैंक के सामने बाइकसवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में पांच हजार नगद के अलावा पासबुक व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि पीछे बदमाश ने सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। उन्होंने थाने पहुुंचकर मामले की शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर मंगलवार शाम 4.30 बजे के करीब एमजी मार्ग पर मेडिकल चौराहे के पास दो बदमाश दिनदहाड़े महिला के गले से चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर 100 नंबर की पुलिस भी पहुंची लेकिन जांच पड़ताल के बाद चुपचाप वापस चली गई। उधर कर्नलगंज व जार्जटाउन पुलिस घटना को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। दोनेां ही घटनास्थल एक-दूसरे के क्षेत्र में होने की बात करती रही। ऐसे में देर रात तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed