फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGST seized ten kg of gold at bullion merchant's place

सर्राफा कारोबारी के यहां सीजीएसटी ने सीज किया दस किलो सोना 

Fri, 04 Dec 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
CGST seized ten kg of gold at bullion merchant's place
सोना - फोटो : pixabay

सेंट्रल जीएसटी की प्रिवेंटिव शाखा की ओर से चौक स्थित एक बड़े सर्राफा कारोबारी के यहां कार्रवाई की गई है। टीम ने यहां बड़े स्तर पर गड़बड़ी पाई। इस दौरान यहां दस किलो के आसपास सोना एवं जेवरात सीज किए। विभाग की ओर से संबंधित व्यापारी पर बड़ा जुर्माना लगाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि विभागीय टीम ने जो सोना एवं ज्वैलरी सीज की है उसकी बाजार में कुल कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की है। बुधवार की रात शुरू हुई यह कार्रवाई तकरीबन 24 घंटे तक चली। चौक क्षेत्र में यह कार्रवाई खासा चर्चा का विषय रही। 

विज्ञापन

CGST seized ten kg of gold at bullion merchant's place
सोना - फोटो : pixabay

दरअसल सेंट्रल जीएसटी को खबर मिली थी कि चौक के मीरगंज क्षेत्र स्थित एक सर्राफा कारोबारी के यहां सभी खरीद एवं बिक्री टैक्स की इनवाइस उपलब्ध नहीं है। सूचना पाकर विभाग के वरिष्ठ अफसरों के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।  इस दौरान वहां शोरूम में कार्रवाई करते हुए तकरीबन दस किलो सोना एवं अन्य जेवरात सीज किए गए।

यहां जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर एवं जीएसटी रिटर्न में भारी गड़बड़ियां पाई गई। वहां सर्राफा कारोबारी विभागीय टीम को सभी खरीद एवं बिक्री टैक्स इनवाइस भी उपलब्ध नहीं करा सका। फिलहाल विभागीय अफसरों ने सोना सीज करने के साथ अब संबंधित कारोबारी पर जुर्माना लगाने की तैयारी की है। सूत्रों ने बताया कि फर्जी आईटसी के सभी मामलों को लेकर स्पेशल ड्राइव के तहत ही मीरगंज में सर्राफा कारोबारी के यहां कार्रवाई की गई। पिछले सप्ताह मेजा एवं सोरांव में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGST seized ten kg of gold at bullion merchant's place
सोना - फोटो : pixabay

दो दिन पहले तीन किलो सोने के साथ पकड़े गए थे दो तस्कर

सीजीएसटी विभाग द्वारा मीरगंज में सर्राफा कारोबारी के यहां की गई कार्रवाई को दो रोज पहले तीन किलो सोने के साथ पकड़े गए दो तस्करों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल राजस्व निदेशालय की खुफिया इकाई डीआरआई लखनऊ ने मंगलवार को प्रयागराज में दो तस्करों को पकड़ा।  उनके पास से टीम ने मौके पर तीन किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए। इसी कार्रवाई के बाद सीजीएसटी ने मीरगंज में सर्राफा कारोबारी के यहां दस किलो साना सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed