फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGL Tier-2 online exam from 15 to 18 November

सीजीएल टियर-2 ऑनलाइन परीक्षा 15 से 18 नवंबर तक

Sat, 14 Nov 2020 01:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
CGL Tier-2 online exam from 15 to 18 November
SSC CGL
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल)-2019 टियर-2 परीक्षा 15 से 18 नवंबर के बीच होगी। सीजीएल-2019 टियर-2 परीक्षा में देश भर में 1 लाख 25 हजार 740 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपी-बिहार में कुल 31 हजार 112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। टियर-2 की ऑनलाइन परीक्षा 10-12 एवं तीन से पांच बजे के बीच दो पालियों में होगी। परीक्षा में यूपी-बिहार के कुल 13 शहरों में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि पेपर-1 एवं पेपर-2 की परीक्षा सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा 15, 16 एवं 18 नवंबर को पहली एवं दूसरी पाली में होगी। जूनियर स्टैटिकल ऑफिसर और स्टैटिकल इनवेस्टिगेटर के लिए 17 नवंबर को पहली पाली में पेपर-3 की परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


17 नवंबर को ही ग्रेड-2 के लिए पहली पाली में परीक्षा होगी। असिस्टेंट आडिट आफिसर एवं असिस्टेंट एकाउंट आफिसर के लिए दूसरी पाली में पेपर-4 की परीक्षा होगी। एसएससी की ओर से बताया गया है कि पेपर-3 एवं पेपर-4 में देश भर में क्रमश: 19463 और 9009 परीक्षार्थी हैं, जबकि मध्य क्षेत्र में क्रमश: 4295 और 1984 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed