फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV footage of the bombing incident at the college gate surfaced, intensive search for arrest

Prayagraj : कॉलेज गेट पर बमबाजी की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 15 Mar 2024 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

बुधवार को दो नकाशपोश पहुंचे थे और गालीगलौज करते हुए उप प्रधानाचार्य की जानकारी मांग रहे थे। प्रधानाचार्य द्वारा कारण पूछे जाने पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह बमबाजी करते हुए वहां से भाग गए थे।

विज्ञापन
CCTV footage of the bombing incident at the college gate surfaced, intensive search for arrest
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगोत्री नगर स्थित आदर्श इंटर कालेज में बुधवार को बमबाजी के मामले में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। पुलिस ने इलाके के कई बमबाजों को उठाया है। फिलहाल उन आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। पुलिस स्कूल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी हासिल कर लिया है। वहीं स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर मामले की सच्चाई और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन





विज्ञापन






बता दे कि उक्त विद्यालय में बुधवार को दो नकाशपोश पहुंचे थे और गालीगलौज करते हुए उप प्रधानाचार्य की जानकारी मांग रहे थे। प्रधानाचार्य द्वारा कारण पूछे जाने पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह बमबाजी करते हुए वहां से भाग गए थे। मामले में प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद मिश्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में उन्होंने बताया था कि उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने गलती करने पर चार दिन पहले सुमित नामक छात्र को दो चांटा मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर बुधवार को दो लड़के मुंह में नकाब बांधकर कॉलेज पहुंचे और उप प्रधानाचार्य के बारे में जानकारी मांगने लगे। इसी दौरान अश्वनी कुमार आ गए। उनको देखते हुए दोनों लड़के गाली-गलौज करते हुए लड़ाई करने लगे। लड़कों की हरकत देखकर प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद मिश्र कालेज का गेट बंद करवाने लगे। गेट बंद होता देख उन लड़कों ने बमबाजी कर दी।

इसमें प्रधानाचार्य के हाथ में चोट आई। वहीं पुलिस एक युवक को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद किया था। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि नकाशपोश युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed