{"_id":"6adbc9bfeb51a72ae80db5a2","slug":"cbt-1-examination-to-be-held-between-november-3-and-5-information-regarding-exam-city-released-allahabad-news-c-3-1-ald1024-1003506-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन से पांच नवंबर के बीच होगी सीबीटी-एक परीक्षा, परीक्षा शहर की सूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन से पांच नवंबर के बीच होगी सीबीटी-एक परीक्षा, परीक्षा शहर की सूचना जारी
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती-2026 के पहले चरण की सीबीटी परीक्षा तीन से पांच नवंबर के बीच होगी। इसके लिए परीक्षा शहर स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बताते चलें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 11,127 पदों को भरा जाना है। इसमें आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 610 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से 14 जून के बीच लिए गए थे। यह पूरी प्रक्रिया कुल पांच चरणों में होगी। इसमें दो चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), साइको टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अंत में चिकित्सीय परीक्षण होगा। प्रथम चरण का सीबीटी केवल क्वालीफाइंग होगी। इसके आधार पर अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पहले भाग के 175 प्रश्नों से मेरिट तय होगी जबकि दूसरे भाग में संबंधित ट्रेड के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 35 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा।