{"_id":"5cb62206bdec22146325b840","slug":"cbse-will-change-patern-of-board-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बदलेगा बोर्ड के प्रश्न पत्रों का पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बदलेगा बोर्ड के प्रश्न पत्रों का पैटर्न
Wed, 17 Apr 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
cbse board
सीबीएसई की ओर से 2020 की बोर्ड परीक्षा में 12वीं के प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलने जा रहा है। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नों की संख्या बढ़ाने के साथ आब्जेक्टिव सवाल अधिक किए जाने की सिफारिश की गई है। बोर्ड की ओर से 2019 की अपेक्षा 2020 में 12वीं में 27 प्रश्नों की बजाय 37 प्रश्न पूछे जाएंगे। नए पैटर्न में प्रश्नपत्र का प्रारूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर किया जा रहा है। आब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी, जबकि बहुविकल्पीय प्रश्नों को नए पैटर्न में शामिल नहीं करने का फैसला किया है। नए पैटर्न में प्रश्नपत्र का लिखित जवाब देना होगा, इससे परीक्षार्थी हर टॉपिक को गहराई से तैयार करेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से प्रस्तावित नया प्रारूप
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संजय भारद्वाज की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 2020 की 12वीं की परीक्षा के लिए प्रस्तावित नए पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ दो अंक, तीन अंक और पांच अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। भौतिकी एवं रसायन में 10 से 12 सवाल न्यूमेरिकल के होंगे। दो और तीन अंकों वाले सात-सात प्रश्न होंगे। पांच अंकों के तीन सवाल होंगे। सीबीएसई की ओर से नए पैटर्न पर तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड ने वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या अब 10 की बजाय 20 होगी। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इसकी जानकारी स्कूलों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विषय की गहराई से करें पढ़ाई, नहीं चलेगा तुक्का
बारहवीं के छात्रों में तार्किक और याद करने की क्षमता बढ़ाने के लिए बोर्ड ने प्रश्नपत्र का ऐसा पैटर्न तैयार किया है कि परीक्षार्थी गहराई से पढ़ाई करें। बोर्ड ने 2020 की बारहवीं की परीक्षा से बहुविकल्पीय प्रश्नों को पूरी तरह से हटा दिया है। ऐसे में परीक्षार्थियों को जवाब लिखने के लिए विषय की पूरी पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन