फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE result 2020

सीबीएसई: रिजल्ट के बाद विद्यार्थी ले सकेंगे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

Wed, 08 Jul 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CBSE result 2020
CBSE result 2020
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं की छूटी परीक्षाएं नहीं कराने के निर्णय के बाद अब बोर्ड परीक्षा में शामिल लगभग 30 लाख छात्रों एवं अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की ओर से 15 जुलाई तक दसवीं एवं बारहवीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को उनकी लिखी उत्तर पुस्तिका (आंसरशीट) में कितने नंबर मिले हैं, इससे वह संतुष्ट हैं या नहीं? इसके लिए बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा की आंसरशीट की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद तय समय सीमा के भीतर छात्रों को सीबीएसई के पास आवेदन करना होगा। बोर्ड कुछ शुल्क लेने के बाद आंसरशीट की फोटोकॉपी देगा। छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन का लिंक बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed