{"_id":"5e86edb98ebc3e768812e136","slug":"cbse-home-work-for-teachers63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने शिक्षकों को लॉकडाउन का होमवर्क दिया, एनसीईआरटी कोर्स, पैटर्न के आधार पर तैयार करें लेसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने शिक्षकों को लॉकडाउन का होमवर्क दिया, एनसीईआरटी कोर्स, पैटर्न के आधार पर तैयार करें लेसन
Fri, 03 Apr 2020 01:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षकों को भी लॉकडाउन का होमवर्क दिया है। बोर्ड ने शिक्षकों को इस समय का रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दी है। बोर्ड ने शिक्षकों को सुझाव दिया है कि वह लॉकडाउन के दौरान एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम और पैटर्न के आधार पर लेसन प्लान तैयार कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से इस प्रक्रिया में एक्सपेरिमेंटल और जॉयफुल एक्टिविटी को शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने इस प्रक्रिया में आर्ट और खेलकूद की गतिविधियों को भी शामिल करने के लिए कहा है सीबीएसई स्कूलों का नया सत्र हर साल एक अप्रैल से शुरू हो जाता था। इस बार लॉकडाउन खत्म होने और कोरोना के खतरे कम होने के बाद नए सत्र को शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE
सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शिक्षकों से स्कूलों में स्वच्छता अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हेरिटेज क्विज, इको क्लब, सेवा प्रोजेक्ट, रीडिंग चैलेंजेज आदि विषयों पर लेसन प्लान तैयार करने को कहा है।
सीबीएसई सचिव ने शिक्षको से इस समय का सदुपयोग करने को कहा है, जिससे स्कूल खुलते ही तैयार लेसन प्लान के आधार पर पढ़ाई शुरू हो जाए। स्कूल खुलने पर लेसन प्लान तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय का उपयोग अपने अंदर नई-नई आदतों को विकसित करने में किया जा सकता है।
सीबीएसई सचिव ने शिक्षको से इस समय का सदुपयोग करने को कहा है, जिससे स्कूल खुलते ही तैयार लेसन प्लान के आधार पर पढ़ाई शुरू हो जाए। स्कूल खुलने पर लेसन प्लान तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय का उपयोग अपने अंदर नई-नई आदतों को विकसित करने में किया जा सकता है।