फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE: 10th, 12th admit card released

सीबीएसई 10 वीं, 12 वीं के प्रवेश पत्र जारी

Tue, 21 Jan 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 10th, 12th admit card released
CBSE: 10th, 12th admit card released
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी से शुरू हो रही दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। प्रवेश पत्र स्कूल के लॉग इन से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से एडमिट कार्ड लेने होंगे। साथ ही प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य के भी हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, अन्यथा परीक्षा से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा 22 फरवरी एवं दसवीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की क्षेत्रीय निदेशक श्वेता अरोरा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि प्रवेश पत्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य व परीक्षार्थी के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होने चाहिए। उन्होंने छात्रों से प्रवेश पत्र की फोटाकॉपी करवाने का सुझाव दिया, बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर दाखिला नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय निदेशक ने छात्रों से किसी प्रकार से विचलित हुए बिना परीक्षा तैयारी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अंग्रेजी से होगी दसवीं की परीक्षा की शुरुआत
सीबीएसई की ओर से दसवीं के परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से होगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 29 फरवरी को हिंदी, चार मार्च को विज्ञान, सात मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को इनफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेकभनालॉजी और कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान से बारहवीं की परीक्षा
सीबीएसई बारहवीं की परीक्षाएं 22 फरवरी मनोविज्ञान के साथ शुरू होगी। 27 फरवरी को अंग्रेजी, दो मार्च को भौतिक विज्ञान, तीन मार्च को इतिहास, पांच मार्च को एकाउंटेंसी, छह मार्च को राजनीति विज्ञान, सात मार्च को रसायन विज्ञान, 14 मार्च को जीव विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिंदी, 23 मार्च को भूगोल एवं 30 मार्च को समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।

10.30 से 1.30 बजे के बीच होगी परीक्षा
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगी। परीक्षार्थी 10 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। 10 से 10.15 बजे के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा जबकि 10.15 से 10.30 बजे के बीच प्रश्नपत्र का वितरण होगा। परीक्षार्थियों को 10 बजे के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed