{"_id":"5f7b75b58ebc3e9bdc31a1ca","slug":"cbi-team-returned-from-uppsc-city-news-ald2881582162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम लोकसेवा आयोग से लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम लोकसेवा आयोग से लौटी
Tue, 06 Oct 2020 11:43 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पांच वषों की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय से यहां गोविंदपुर कैंप कार्यालय पहुंची। इसके साथ ही सीबीआई ने कुछ विवादित परीक्षाओं के मामले में पूछताछ की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस दौरान कैंप कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे प्रतियोगी छात्रों ने भी टीम के सदस्यों से मुलाकात की ओर उनसे मिली शिकायतों का परीक्षण किया।
सीबीआई की ओर से पीसीएस-2015 में धांधली के मामले में आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ काफी पहले मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में जांच काफी आगे बढ़ चुकी है। इसके अलावा एपीएस-2010 में हुई गड़बड़ी के मामले में भी सीबीआई जांच तेज हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को कैंप कार्यालय में आयोग से जुड़े कुछ लोगों को बुलाया गया था, जिनसे इन विवादित परीक्षाओं के बारे में पूछताछ की गई। इसके साथ ही कई प्रतियोगी छात्रों ने कैंप कार्यालय जाकर पीसीएस-2015, एपीएस-2010 एवं अन्य परीक्षाओं से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराईं।