फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI team questioned former mine inspector

सीबीआई टीम ने पूर्व खान निरीक्षक से की पूछताछ

Mon, 03 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
CBI team questioned former mine inspector
सीबीआई टीम ने पूर्व खान निरीक्षक से की पूछताछ
विज्ञापन

मंझनपुर। बालू के अवैध खनन की जांच करने आई सीबीआई टीम बाधित अवधि के दौरान जिले में बने सरकारी आवास, भवन, सड़क आदि में इस्तेमाल बालू कहां से आई इसकी छानबीन कर रही है। टीम ने पूर्व खान निरीक्षक राजरंजन को तलब कर पूछताछ की। इसे लेकर टीम कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों को भी तलब कर सकती है।

वर्ष 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को अदालत की ओर से अवैध करार दिए जाने के बावजूद बालू कारोबारियों ने बाधित अवधि की आड़ में अवैध खनन किया था। वर्ष 2016 में तो सिंडीकेट के गुर्गों ने जिले में डेरा डालकर यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन का रिकार्ड ही तोड़ दिया था। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक सीबीआई टीम चार बार जिले में आकर जांच कर चुकी है।जांच में अवैध बालू खनन की तस्दीक होने के बाद सीबीआई की ओर से मामले में तत्कालीन खान निरीक्षक व बालू कारोबारियों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। अब जांच को अंतिम रूप देने के लिए दो सदस्यीय टीम एक बार फिर 15 दिवसीय दौरे पर आई है। 27 जनवरी से ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में डेरा डाले टीम इस मर्तबा अवैध बालू खनन की एक-एक कड़ी को जोड़ रहे हैं। इसके लिए उस दौरान अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग के आरोप में बंद किए गए बालू वाहनों की फाइलें खनन और परिवहन विभाग के दफ्तर से तलब कर ली गई हैं। शनिवार को बाधित अवधि के दौरान बंद हुए बालू ट्रकों के मालिकों से पूछताछ की। पूर्व खान अधिकारी राजरंजन को भी तलबकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि बाधित अवधि के दौरान जिले में बनी आरसीसी सड़कें, सरकारी आवास एवं कार्यालयों में लगी भारी मात्रा में बालू कहां से लाई गई थी। इसके लिए टीम कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों को भी तलब कर सकती है। इससे कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, पट्टाधारकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed