फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI summoned UPPSC personnel

यूपीपीएससी कर्मियों को सीबीआई ने किया तलब

Sun, 02 Jun 2019 06:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
CBI summoned UPPSC personnel
मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई भी सक्रिय हो गई है। आयोग के कुछ कर्मचारियों को सीबीआई मुख्यालय तलब कर लिया गया है। साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि सीबीआई उन परीक्षाओं की जांच कर रही है, जो अप्रैल-2012 से मार्च-2017 तक आयोजित की गईं। इसके अलावा अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 की जांच के लिए सीबीआई को अलग से अनुमति प्रदान की गई है। सीबीआई की ओर से पीसीएस-2015 में धांधली को लेकर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। हालांकि जांच का नेतृत्व कर रहे आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन का तबादला होने के बाद जांच काफी धीमी पड़ गई है लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में धांधली का मामला सामने आने के बाद सीबीआई फिर से सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आयोग के सिस्टम एनालिस्ट समेत कुछ अन्य कर्मचारियों को सोमवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब कर लिया है। कर्मचारियों को कुछ परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने को कहा गया है। सीबीआई इन दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सीबीआई ने जो दस्तावेज मंगाए हैं, उनमें एलटी ग्रेड परीक्षा से संबंधित अभिलेख है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक कई दिनों बाद अचानक सक्रिय हुई सीबीआई जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सीबीआई के कुछ अफसर भी प्रयागराज स्थित कैंप कार्यालय आने की तैयारी में हैं और आयोग में फिर से जांच-पड़ताल शुरू की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed