फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI should investigate rape cases in UP: Sanjay Singh aap

यूपी में दुष्कर्म की घटनाओं की सीबीआई करे जांच: संजय सिंह

Fri, 02 Oct 2020 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Oct 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
CBI should investigate rape cases in UP: Sanjay Singh aap
संजय सिंह, आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मांग की है कि यूपी लगातार हो रही दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटनाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना की जांच एसआईटी से कराए जाने का निर्णय घटना की लीपापोती करना है। एसआईटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने जौनपुर मडिहायूं, लखीमपुर, हाथरस, बलरामपुर आदि में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। संजय सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना में पुलिस और सरकार की भूमिका दोषियों का बचाने की लग रही है। प्रदेश में गुंडा राज स्थापित हो गया है। इसलिए योगी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अअधिकार नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि घटना के विरोध में आम आदमी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गांधी जयंती के मौके पर एक दिन का अनशन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने सरकार पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैने एक सर्वे कराया था जिसमें 63 प्रतिशत लोगों ने सरकार पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद मेरे खिलाफ 14 मुकदमे दर्जग किए गए हैं जिनमें देशद्रोह की भी धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed