फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI repeats murder scene in Lalit Verma murder case FIR has been lodged against Pooja Pal and her associates

ललित वर्मा हत्याकांड में सीबीआई ने दोहराया मर्डर सीन, पूजा पाल और उनके सहयोगियों पर हुई है एफआईआर

Wed, 07 Jul 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 11:13 PM IST
सार

  • फरवरी 2016 में सिविल लाइंस में हुई थी ललित की गोली मारकर हत्या 
  • पूर्व विधायक पूजा पाल व उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट 

विज्ञापन
CBI repeats murder scene in Lalit Verma murder case FIR has been lodged against Pooja Pal and her associates
prayagraj news : सिविल लाइंस स्थित पंचशीला कालोनी में ललित वर्मा हत्याकांड के सीन को रीक्रियेट करती सीबीआई टीम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

शहर के चर्चित ललित वर्मा हत्याकांड में सीबीआई ने बुधवार को घटनास्थल पर मर्डर सीन दोहराया। बिशप जॉनसन स्कूल के पीछे गली में फरवरी 2016 में धूमनगंज के व्यवसायी ललित वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सीन दोहरा कर सुबूत जुटाए। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने सिविल लाइंस थाने से एफआईआर के कागजात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विवेचना तथा दस्तावेजों को लिया था। 

विज्ञापन


धूमनगंज थानांतर्गत जयंतीपुर निवासी ललित वर्मा व्यवसायी था। फरवरी 2016 में वह अपने चचेरे भाई विक्रम वर्मा के साथ बाइक से सिविल लाइंस गया था। बिशप जॉनसन स्कूल के पीछे वाली गली में रात में बदमाशों ने ललित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में विक्रम घायल हो गया था। ललित के पिता ने हत्या के मामले में पूर्व विधायक पूजा पाल को दोषी ठहराया और पूजा और उनके छह सहयोगियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन

CBI repeats murder scene in Lalit Verma murder case FIR has been lodged against Pooja Pal and her associates
Crime Scene
पुलिस ने विवेचना शुरू की और कुछ दिन बाद ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए ललित के चचेरे भाई विक्रम को ही हत्या में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व विधायक पूजा पाल और उनके पांच सहयोगियों को क्लीन चिट दे दी। इसके विरोध में ललित के परिवार हाईकोर्ट पहुंचे। उनकी अर्जी पर हाईकोर्ट ने 2017 में जांच सीबीआई को सौंप दी। प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 2019 में पूजा पाल, राजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, राहुल पाल, दिलीप पाल और मुकेश केसरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। इसके बाद सीबीआई टीम कई प्रयागराज आकर आरोपी बनाए गए लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार को सीबीआई टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची।

इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम ने हत्याकांड से संबंधित दस्तावेजों को ले लिया। इसमें एफआईआर, विवेचना रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोट समेत सभी दस्तावेजों को सीबीआई टीम को सौंप दिया गया। बुधवार को सीबीआई ने बिशप जॉनसन स्कूल के पीछे गली में घटनास्थल पर मर्डर सीन को दोहराया। पहली रिपोर्ट में जिस तरह घटना के बारे में बताया गया, उसी तरह डेमो किया गया। समय नोट किया गया। गोली लगने के बाद ललित जिस एंगल पर गिरा था, उसे भी देखा गया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई इस ममले में आरोपी बनाए गए कुछ लोगों से पूछताछ भी कर सकती है। 

एक मार्केट को लेकर ललित और पूजा पाल के बीच था विवाद 
ललित के पिता विनोद वर्मा ने पूजा पाल और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ललित और पूजा पाल के बीच साकेत नगर में एक मार्केट का विवाद था। एफआईआर के मुताबिक उसी विवाद में ललित की हत्या कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed