{"_id":"5dab6cde8ebc3e93d76c5f0a","slug":"cbi-reaches-prayagraj-investigation-will-be-faster-allahabad-news-ald2580113183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज पहुंची सीबीआई, तेज होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज पहुंची सीबीआई, तेज होगी जांच
विज्ञापन
फिर पहुंची सीबीआई टीम, जांच में तेजी के आसार
एसपी विजेंद्र कुमार को मिली जांच की जिम्मेदारी
यूपीपीएससी के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी
प्रयागराज। सीबीआई जांच में लेटलतीफी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को है। इस बीच सीबीआई टीम फिर सक्रिय हो गई है। जांच के बीच में स्थानांतरित किए गए एसपी राजीव रंजन की जगह अब एसपी विजेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह सोमवार को प्रयागराज आ रहे हैं। हालांकि, उनके आने से पहले सीबीआई की टीम पहुंच गई है।
सूत्रों का कहना है कि एसपी विजेंद्र कुमार सोमवार को प्रयागराज पहुंचने के बाद यहां गोविंदपुर स्थित सीबीआई के कैंप कार्यालय में अभ्यर्थियों से मिल सकते हैं। साथ ही आयोग भी जा सकते हैं। नए जांच अधिकारी की नियुक्ति के बाद सीबीआई कैंप कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। इस साल दिसंबर में आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच को दो साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान सीबीआई ने अब तक केवल पीसीएस-2015 में हुई गड़बड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भी आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। माना जा रहा है कि नए जांच अधिकारी के आने से सीबीआई की सक्रियता बढ़ेगी। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में आयोग में भी दस्तावेज फिर से खंगाले जा सकते हैं और अयोग के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा सकती है।