फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI investigation of UPPSC exam

यूपीपीएससीः गृह मंत्रालय पहुंचा सीबीआई जांच में देरी का मामला

Tue, 09 Jun 2020 08:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation of UPPSC exam
UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू हुए ढाई साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सीबीआई की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इनमें से दो भर्ती परीक्षाओं में सीबीआई जांच में देरी के मामले में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है और अब मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है कि यह मामला केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से संबंधित है, इसलिए डीओपीटी को पत्र भेजकर कहा गया है कि अब तक हुई कार्रवाई से एमएलसी को अवगत कराया जाए। 

विज्ञापन


ढाई साल में सीबीआई ने पीसीएस-2015 में गड़बड़ी पाए जाने पर केवल मुकदमा दर्ज किया है और वह भी आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ है। इसके अलावा सीबीआई को एपीएस-2010 की भर्ती में धांधली के सुराग मिले थे, जिसके आधार पर इस भर्ती की जांच के लिए सीबीआई ने सरकार से विशेष अनुमति ली थी।

विज्ञापन

CBI investigation of UPPSC exam
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

दोनों ही मामलों में सीबीआई ने अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, जबकि आयोग के तमाम वर्तमान एवं पूर्व अफसरों के साथ इन परीक्षाओं के चयनित अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा चुकी है। साथ ही परीक्षाओं से संबंधित सभी दस्तावेज खंगाले जा चुके हैं। सीबीआई जांच में देरी के मामले में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है। 

लॉक डाउन से पहले सीबीआई जांच में अचानक तेजी आई थी और आयोग के एक पूर्व सचिव से कई दिनों तक सीबीआई ने पूछताछ भी की थी लेकिन लॉक डाउन घोषित होते ही सीबीआई जांच फिर धीमी हो गई है।

CBI investigation of UPPSC exam
cbi in uppsc - फोटो : प्रयागराज
इस मामले में पिछले दिनों एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और पूछा था कि पीसीएस एवं एपीसीएस-2010 परीक्षा के मामले में सीबीआई जांच कहां तक पहुंची। जवाब में मंत्रालय की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि यह पूरा मामला डीओपीटी से संबंधित है, इसलिए डीओपीटी को पत्र भेजकर कहा गया है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखे और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में एमएलसी को अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed